सीएम साय ने कहा…नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार नक्सल मुक्त भारत का संकल्प हो रहा साकार
रायपुर,25 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 6 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 1 करोड़ से ज्यादा का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश उईके (69) भी शामिल है। दो महिला नक्सली भी मारी गई हैं। मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षाबलों को कंधमाल जिले के चाकापाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इसी इनपुट के आधार पर 23 टीमों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। इनमें 20 स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप, दो सीआरपीएफ और एक बीएसएफ टीमें शामिल थीं। यह ऑपरेशन कंधमाल जिले के चाकापाड़ थाना क्षेत्र और गंजाम जिले के राम्भा वन क्षेत्र में चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों और स्ह्रत्र जवानों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग की गई, जिसमें 5 नक्सलियों के शव मिले। इनमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। सभी माओवादी वर्दी में थे। मौके से 2 इंसास राइफल और एक 303 राइफल बरामद हुई है। सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि नक्सलवाद के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में आज ओडिशा के कंधमाल-गंजाम सीमावर्ती वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक और बड़ा प्रहार किया है।
हिंसा का रास्ता छोडि़ए…मुख्यधारा से जुडि़ए : सीएम
सीएम साय ने कहा…यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि अब नक्सल हिंसा के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। 31 मार्च 2026 तक नक्सल उन्मूलन के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक ठोस और निर्णायक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त मार्गदर्शन में देश पूरी ताकत, स्पष्ट नीति और अटूट इच्छाशक्ति के साथ नक्सल-मुक्त भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। मैं इस साहसिक और प्रभावी अभियान के लिए सुरक्षा बलों को नमन करता हूं। सरकार का संदेश बिल्कुल साफ है, हिंसा का रास्ता छोडि़ए,मुख्यधारा से जुडि़ए,अन्यथा कानून अपना काम करेगा। शांति, विकास और विश्वास ही नए भारत की पहचान है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur