Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी,आईपीएस अधिकारियों के तबादले जल्द

Share

रायपुर,21 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों हलचल तेज है। हाल ही में हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अब राज्य सरकार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की एक बड़ी तबादला सूची जारी करने की तैयारी में है। इस फेरबदल को लेकर पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालयों तक चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक पुलिस विभाग में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 11 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी, जिसके तहत प्रदेश के 6 जिलों को नए कलेक्टर मिले हैं। इस बड़े बदलाव के बाद अब सबकी निगाहें पुलिस विभाग पर टिकी हैं। शासन स्तर पर आईपीएस अधिकारियों की नई सूची को लेकर होमवर्क लगभग पूरा कर लिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक यह सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस आगामी सूची में न केवल जिलों के पुलिस कप्तान बदले जाएंगे।

बल्कि रेंज स्तर पर महानिरीक्षक और उप-महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बड़ा बदलाव किया जा सकता है। सरकार की कोशिश है कि नए साल की शुरुआत से पहले सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए अनुभवी और ऊर्जावान अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंपी जाए। विशेष रूप से उन जिलों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जहां कानून-व्यवस्था की चुनौतियां अधिक हैं।
रायपुर में लागू होगा बहुप्रतीक्षित पुलिस कमिश्नर सिस्टम
इस बार के तबादलों की सबसे बड़ी विशेषता रायपुर में ‘पुलिस कमिश्नर प्रणाली’ (क्कशद्यद्बष्द्ग ष्टशद्वद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठद्गह्म्ड्डह्लद्ग स्4ह्यह्लद्गद्व) का आगाज होना है। सरकार ने जनवरी 2026 से राजधानी रायपुर में इस नई व्यवस्था को लागू करने का मन बना लिया है। इसके लागू होते ही पुलिसिंग का पूरा ढांचा बदल जाएगा और पुलिस के पास सीधे दंडात्मक अधिकार आ जाएंगे। इस नई व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए योग्य अधिकारियों का चयन करना सरकार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply