Breaking News

कोरिया@नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,जिले भर में उत्साह

Share


-संवाददाता-
कोरिया,15 दिसंबर 2025
(घटती-घटना)।

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है, इस अवसर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि नितिन नबीन ने प्रदेश सह-प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश प्रभारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान संगठनात्मक कौशल और रणनीतिक नेतृत्व का प्रभावी प्रदर्शन किया, उनके नेतृत्व में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और पार्टी को निरंतर चुनावी सफलता मिली। उन्होंने विश्वास जताया कि अब यही संगठनात्मक क्षमता राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती के साथ सामने आएगी, जिलाध्यक्ष तिवारी ने आगे कहा कि नितिन नबीन जमीन से जुड़े नेता हैं, जिनका कार्यकर्ताओं और आम जनता से जीवंत संपर्क रहा है, उनकी यही संगठनात्मक प्रतिबद्धता और कार्यशैली भाजपा को एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती रहेगी, उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, प्रदेश प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पार्टी की रीति–नीति, संगठनात्मक दायित्वों और गतिविधियों को कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से समझा और आत्मसात किया है, नई जिम्मेदारी के साथ उनसे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा और मजबूती मिलने की अपेक्षा जताई जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply