Breaking News

अम्बिकापुर,@सरगुजा में कड़ाके की ठंड,न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। उत्तरी हवाओं के तेज़ रूख के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है,जिससे मैदानी इलाकों से लेकर पाट क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। अंबिकापुर में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मैनपाट व सामरीपाठ जैसे इलाकों में तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में शनिवार सुबह पाला भी देखा गया,जिससे खेतों और पौधों पर ओस की बूंदें जम गई। जो सफेद परत में बदल गईं। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में रिकॉर्ड ठंड के बाद दिसंबर की शुरुआत से ही सरगुजा में शीतलहरों का दौर तेज होने लगा है। कुछ दिन पहले चक्रवाती प्रभाव के चलते आसमान में बादल छाए थे, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन जैसे ही बादल हटे, उत्तरी हवाएं तेजी से क्षेत्र में प्रवेश कर गईं। परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का तापमान 7.4 डिग्री से गिरकर 4.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे दिन में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। लगातार गिरते तापमान का असर जनजीवन पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। पाट क्षेत्रों में शाम ढलते ही सन्नाटा पसरने लगा है। सरगुजा के मैनपाट व बलरामपुर के समरीपाठ का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे है।
मैनपाट में शनिवार की सुबह ओस की बूंदे जमी हुई नजर आई। पुआल के ढेर वह सब्जी व अन्य पौधों पर जगह-जगह उसकी बंदे जमी हुई नजर आई। ठंड के साथ कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह के समय नेशनल और स्टेट हाईवे पर घना कोहरा छाया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। दृश्यता कम होने के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में और गिरावट के साथ कोहरा आने वाले दिनों में भी परेशानी खड़ी कर सकता है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि आसमान साफ होने और उत्तरी हवाओं के सक्रिय होने से ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में भी कड़ाके की ठंड का सिलसिला थमने की संभावना कम है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय जरूर हो रहा है, लेकिन उसकी ताकत कम होने के कारण इससे तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि शीतलहरों के चलते न्यूनतम तापमान 4 डिग्री या उससे नीचे जा सकता है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा का पीडि़त परिवारों से मिलकर न्याय का आश्वासन

Share सीतापुर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा की गई मारपीट एवं कथित देश-विरोधी नारेबाजी …

Leave a Reply