2025 के नवंबर ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि सन 1969 से अब तक के प्राप्त न्यूनतम तापमान के आंकड़ों में इस वर्ष नबम्बर के पूर्वार्ध में पहली बार न्यूनतम तापमान लगातार 11 दिनों तक 10 डिग्री के नीचे रहा है। हालांकि इसके पूर्व भी नबम्बर में न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री के नीचे दर्ज होता रहा है और सर्वाधिक 16 दिनों तक 10 डिग्री के नीचे रहने का रिकार्ड सन 1970 तथा 13 दिन का रिकार्ड पिछले वर्ष 2024 में रहा है। इसी तरह 1975 और 1981 में यह रिकॉर्ड 11-11 दिनों का था। परंतु ये सभी रिकॉर्ड्स नबम्बर के उत्तरार्द्ध में बने थे जबकि इस वर्ष दिनांक 9 से 19 नबम्बर तक लगातार 11 दिन न्यूनतम तापमान के 10 से अधिक दिनों तक नीचे रहने का पहला रिकार्ड बना है। अंबिकापुर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान के असर के कारण आसमान में बादल का अंश है। इस लिए तापमान में आंशिक वृद्धि देखी जा रही है,लेकिन ठंड से विशेष राहत नहीं है। न्यूनतम तापमान अभी भी 8 डिग्री के करीब है। जबकि दो दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मासिक औसत न्यूनतम तापमान की दृष्टि से सबसे ठंडी रातों का वर्ष 1996 था,इस वर्ष औसत मासिक न्यूनतम 9.7 डिग्री था।
9.8 डिग्री के औसत मासिक न्यूनतम के साथ सवसे ठंडा नबम्बर सन 1970 का था जबकि तीसरे पायदान पर 2025 का नबम्बर रहा। इस वर्ष का औसत न्यूनतम 9.9 डिग्री रहा जो कि सामान्य मासिक औसत से 3.1 डिग्री कम रह। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान सक्रिय है। इस कारण इसका असर उत्तर छत्तीसगढ़ में भी देखा जा रहा है। दक्षिण की ओर से आ रही नमी के कारण कोहरे की स्थिति बनी हुई है। वहीं तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम साफ होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur