Breaking News

बैकुंठपुर@भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के प्रथम कोरिया आगमन पर भव्य स्वागत

Share


करमा नृत्य,ढोल,नगाड़े और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर

बैकुंठपुर,29 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के प्रथम कोरिया आगमन पर आज खरवत चौक में अभूतपूर्व स्वागत देखने को मिला। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने करमा नृत्य, ढोल–नगाड़ों, आतिशबाजी और फूल वर्षा के साथ प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया, पूरे चौक में उत्साह और ऊर्जा का माहौल रहा, कार्यकर्ताओं की लंबी कतारें स्वागत के लिए खड़ी थीं।
जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन
स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भाजपा संगठन में जोरदार उत्साह
प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में जुटी भीड़ ने यह स्पष्ट किया कि संगठन कोरिया में पूरी मजबूती के साथ सक्रिय है, पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व के प्रति समर्थन व उत्साह का संदेश दिया।
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बसंत राय,राजेश सिंह, अनिल साहू, रविशंकर राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, शिव कुमारी सोनपाकर, ईश्वर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, प्रदीप तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चक्रधारी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, जिला सोशल मीडिया संयोजक जगनारायण साहू, सह संयोजक राकेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े,महामंत्री संगीता गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश्वर रजक, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अरशद खान, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, रामलखन यादव, मैनेजर राजवाड़े, संजय चिकनजूरी, किशोर सिरदार, राजाराम राजवाड़े, रमन गुप्ता, मनोज साहू, सुरेश राजवड़े, सचिदानंद द्विवेदी, सुशीला साहू, रीता यादव, रामाशंकर सिंह, सचिन मलिक, मुन्ना चक्रधारी, सुभाष साहू, बिजेन्द्र जायसवाल, अवधबिहारी जायसवाल, सुरेन्द्र चक्रधारी, संतोष राजवाड़े, सुखदेव राजवाड़े, रामाशंकर उईके, धीरेन्द्र साहू, सुरेश सिरदार, मनोज सोनवानी, प्रियंक सिंह, साक्षी सिंह, रमावती राजवाड़े सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Share

Check Also

सूरजपुर@जुआ खेल रहे 4 जुआडि़यों को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार,नगदी रकम,मोबाईल व बाईक किया जप्त

Share -संवाददाता-सूरजपुर,03 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर …

Leave a Reply