Breaking News

कोरबा@एंबुलेंस समय पर नहीं पहूंचने पर चलती ई-रिक्शा में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Share


-संवाददाता-
कोरबा,20 नवंबर 2025
(घटती-घटना)।

कोरबा जिले में दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का एक गंभीर आरोप सामने आया है। बताया जा रहा हैं की यहां एक महिला ने चलती ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया। लेबर पेन बढ़ने के बाद परिजनों ने महतारी एक्सप्रेस-102 एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन वाहन समय पर नहीं पहुंच पाया, मजबूरन महिला को ई-रिक्शा से जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, इसी दौरान बुधवारी के पास उसने स्वस्थ नवजात को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार अयोध्यापुरी निवासी महिला को सुबह लेबर पेन बढ़ने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां जांच के दौरान स्टाफ ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उन्हें बताया गया कि महिला में खून की कमी है, जिसके चलते प्रसव में जटिलता हो सकती है। एम्बुलेंस के लिए कॉल किया गया, पर देर तक वाहन नहीं पहुंच पाया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने एक ऑटो चालक को बुलाया। महिला के पति जो पेशे से राज मिस्त्री हैं, उनका गंभीर आरोप है कि उनकी पत्नी की हालत बिगड़ती देख मितानिन वहां से अपने घर चली गई। कॉल करने और बुलाने के बाद भी मितानिन जिला अस्पताल तक साथ नहीं गई। परिजन महिला को ई-रिक्शा में जिला मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे तभी रास्ते में बुधवारी के उसने शिशु को जन्म दे दिया। चिकित्सालय पहुंचते ही प्रसूता और नवजात को तत्काल भर्ती किया गया जहां दोनों का उपचार जारी है। चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply