- बिना कमीशन बिल पास नहीं,प्राकृतिक आपदा के बिलों में भी वसूली का आरोप
- सुशासन सरकार में भी नही सुधर रही कोषालय की दशा और दिशा
- कोषालय अधिकारी की आंख में धूल झोंक रहे कर्मचारी
- ड्यूटी टाईम ढाबा में क्या करता है ऑपरेटर,जांच का विषय?

डाटा इंट्री आपरेटर की मनमानी पड़ रही सरकार की छवि पर भारी,महिलाओं के खिलाफ की करता रहता है अभद्र टिप्पणी,कलेक्टर से भी हो चुकी है शिकायत
-संवाददाता-
कोरिया,03 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। जिला कोषालय कोरिया में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर भगवानी ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले 16 वर्षों से एक ही जगह पदस्थ इस कर्मचारी पर भ्रष्टाचार, महिला कर्मचारियों के प्रति अभद्र व्यवहार और ड्यूटी समय में अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि उसके कारण कोषालय का माहौल बिगड़ गया है और शासन की सुशासन छवि पर भी धब्बा लग रहा है।
कमीशन के बिना नहीं होता बिल पास
कर्मचारियों का आरोप है कि भगवानी ठाकुर बिना कमीशन लिए किसी भी विभाग का बिल पास नहीं करता। यहां तक कि प्राकृतिक आपदा जैसी आपात मदों के बिलों में भी वसूली की मांग की जाती है। बिलों में जानबूझकर आपत्ति लगाकर रोका जाता है और इच्छापूर्ति के बाद ही पास किया जाता है।
2009 से एक ही कुर्सी पर बैठा…बढ़ा रसूख और हौसला
सूत्रों के अनुसार,ठाकुर की पहली पदस्थापना वर्ष 2009 में कोरिया कोषालय में हुई थी और तब से वह वहीं जमे हुए हैं। लंबे समय तक एक ही जगह पदस्थ रहने से न केवल उनका प्रभाव बढ़ा है, बल्कि अधिकारियों पर भी दबाव बनाने की प्रवृत्ति देखने को मिली है।
डाटा एंट्री ऑपरेटर से बिल पासिंग का काम, नियमों का उल्लंघन
कोषालय संहिता के अनुसार,बिल पासिंग का कार्य लिपिकों का होता है। बावजूद इसके भगवानी ठाकुर को यह जिम्मेदारी दी गई है। सूत्र बताते हैं कि इससे न केवल नियमों की अनदेखी हो रही है बल्कि लेखा प्रशिक्षित लिपिकों के अधिकारों का भी हनन हो रहा है।
ड्यूटी टाइम में ढाबा में नजर आता है ऑपरेटर
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, भगवानी ठाकुर ड्यूटी टाइम में अक्सर कलेक्टोरेट रोड स्थित ढाबों में नजर आता है। कई बार वह अन्य कर्मचारियों को भी ढाबा ले जाकर खर्च करवाता है। अधिकारी अनुपस्थित रहते हैं तो वह कार्यालय छोड़कर बाहर घूमता रहता है।
कार्रवाई की मांग…क्या कलेक्टर लेंगी संज्ञान?
कर्मचारियों का कहना है कि ऐसे अनुशासनहीन कर्मचारी को संवेदनशील स्थान पर पदस्थ रखना उचित नहीं है। महिला कर्मचारियों में भय का माहौल है। अब कर्मचारियों ने पुनः कलेक्टर से मांग की है कि भगवानी ठाकुर को तत्काल कोषालय से हटाया जाए, जिससे कार्यालय का माहौल सुधर सके।
ड्यूटी टाइम में ढाबा में नजर आता है ऑपरेटर
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, भगवानी ठाकुर ड्यूटी टाइम में अक्सर कलेक्टोरेट रोड स्थित ढाबों में नजर आता है। कई बार वह अन्य कर्मचारियों को भी ढाबा ले जाकर खर्च करवाता है। अधिकारी अनुपस्थित रहते हैं तो वह कार्यालय छोड़कर बाहर घूमता रहता है।
महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार की शिकायतें, कलेक्टर ने लगाई थी फटकार
कलेक्टोरेट स्थित महिला कर्मचारियों ने भी उसके व्यवहार को लेकर शिकायतें की हैं। बताया जाता है कि भगवानी ठाकुर द्वारा महिला कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र और चारित्रिक टिप्पणी की जाती है। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने पूर्व में उसे फटकार भी लगाई थी, परन्तु उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur