Breaking News

कोरबा@राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर मे कार टकराने से एक मृत,4 गंभीर घायल

Share


कोरबा,01 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर ग्राम सुतर्रा के पास एकाएक अनियंत्रित होकर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार उक्त घटना 1 नवंबर की सुबह घटित हुई हैं। कार सवार खैरागढ़ से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। मृतक वाहन चालक की पहचान खैरागढ़ जिले के भवनी निवासी विजय वर्मा (29 साल) के रूप में की गयी हैं। बताया जा रहा हैं की मृतक विजय वर्मा की शादी 9 महीने पहले ही हुई थी, और उनकी मां का निधन शादी से एक साल पहले हुआ था। बताया जा रहा है कि एकाएक वाहन अनियंत्रित हो राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोड़ पर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। वाहन चालक को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कटघोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में घायल हुए लोगों में खैरागढ़ जिले के भवनी निवासी तिलेश्वर वर्मा (32 साल) की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। अन्य घायलों में भिलाई के जामुल निवासी मकुंदी वर्मा (49 साल), अशोक वर्मा (35 साल) और बोईरडीह निवासी संजय वर्मा (35 साल) आदि शामिल हैं। सभी किसी निज कार्य से यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा हैं की वाहन चालक की बाजू वाली सीट पर बैठे यात्री की हालत नाजुक है।
इस हादसे का एक प्रमुख कारण उस स्थान पर मौजूद डिवाइडर को भी बताया जा रहा है, जहां सड़क बंद है। यातायात पुलिस ने पहले भी इस डिवाइडर को हटाने के लिए एनएच और नाका प्रबंधन को पत्राचार किया था, लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस डिवाइडर के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। घायलों का कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय में इलाज जारी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply