छपरा@कांग्रेस,आरजेडी का नुकसान चाहती है : पीएम मोदी

Share


छपरा,30 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुरुवार को मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस-राजद पर जमकर हमला बोला। छपरा में सभा को संबोधित करते हुए कहा,नरेन्द्र-नीतीश आपके सपने को पूरा करने में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस-राजद वाले बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं। तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं। तमिलनाडु में डीएमके के नेता बिहारियों को प्रताडि़त करते हैं। और इस बार के चुनाव में तो कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी है। जिन लोगों ने बिहार को गालियां दीं, उन्हें कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए बुलाया। ये सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है। कांग्रेस चाहती है कि राजद का चुनाव में नुकसान हो, इसलिए उन्हें प्रचार के लिए बुला रही है।
मुजफ्फरपुर में कहा…राहुल ने
छठ मइया का अपमान किया

इससे पहले उन्होंने मुजफ्फरपुर में कांग्रेस-राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जंगलराज से लेकर कांग्रेस-राजद के चुनावी प्रचार को लेकर हमला बोला है। पीएम ने कहा, हमारी सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने की कोशिश में है। एक ओर आपका बेटा छठी मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ कांग्रेस-राजद छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या। बिहार और देश की जनता ये अपमान कभी नहीं भूलेगी। इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
घोषणा पत्र नहीं रेट लिस्ट है : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,जंगलराज के नेता आपको लगातार गुमराह कर रहे हैं,आपको लालच दे रहे हैं। आरजेडी का घोषणापत्र,कांग्रेस का घोषणा-पत्र,घोषणा-पत्र नहीं है। उन्होंने अपनी रेट लिस्ट बता दी है। उनकी हर घोषणा के पीछे असली मकसद जबरन वसूली,फिरौती,लूट,भ्रष्टाचार है।
छपरा में पीएम बोले…कांग्रेस,आरजेडी का नुकसान चाहती है…
बिहारियों को गाली देने वालों को प्रचार में बुला रही है,बड़ी साजिश चल रही है। छपरा में सभा को संबोधित करते हुए कहा,नरेन्द्र-नीतीश आपके सपने को पूरा करने में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस-राजद वाले बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं। तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं। तमिलनाडु में डीएमके के नेता बिहारियों को प्रताडि़त करते हैं। और इस बार के चुनाव में तो कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी है। जिन लोगों ने बिहार को गालियां दीं,उन्हें कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए बुलाया। ये सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है। कांग्रेस चाहती है कि राजद का चुनाव में नुकसान हो, इसलिए उन्हें प्रचार के लिए बुला रही है।
कट्टा-कू्ररता इनकी पहचान है : मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि,विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। आरजेडी और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकता है। इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कटुता बढ़ाने वाली आजेडी और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां आरजेडी और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता,ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।
महागठबंधन का रिश्ता तेल-पानी की तरह : मोदी
इस चुनाव में आरजेडी-कांग्रेस का रिश्ता खुलकर सामने आ रहा है। दोनों का रिश्ता तेल पानी की तरह है। खबरें आ रही हैं कि कैसे आरजेडी के लोग कांग्रेस के लोगों को नीचे धकेल रहे हैं। कल इन्होंने ये दिखाना की बहुत कोशिश की, कि कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन सभी को पता है की क्या चल रहा है। इन्हें जो चीज एक साथ लाई है वो है सत्ता। ये सत्ता में आकर बिहार को लूटना चाहते हैं।


Share

Check Also

पटना@भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा में कहा-हीरा (हाई वे,इंटरनेट,रेलवे और एयरपोर्ट) विकास का माध्यम

Share पटना,30 अक्टूबर 2025। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को बिहार के …

Leave a Reply