Breaking News

बैकुंठपुर@भाजपा अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सनम जांगड़े का गर्मजोशी से स्वागत

Share


-संवाददाता-
बैकुंठपुर,27 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सनम जागड़े का प्रथम कोरिया आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, फूल मालाओं व गर्मजोशी के साथ स्वगात किया। भाजपा अजा मोर्चा के द्वारा सांस्कृतिक भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए।
बैठक मे प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव एवं अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सनम जांगड़े, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे,जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल,जिला मंत्री शारदा गुप्ता,सुनीता कुर्रे,जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर,संगीता सोनवानी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, अशोक सोनवानी,अनिल खटिक, दीपक चौथहा, दिलराज रवि उपस्थित रहें।
केन्द्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजना सभी वर्ग के उत्थान के लिए : भाजपा अजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सनम जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा, केन्द्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजना सभी वर्ग के उत्थान के लिए बनाया गया है, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि, भाजपा मे ही एक चाय वाले के बेटा प्रधानमंत्री बन सकते है, एक आदिवासी बहन राष्ट्रपति बन सकती है, एक आदिवासी मुख्यमंत्री बन सकता है, यह केवल भाजपा मे ही संभव है। उन्होंने ने कहा भूपेश के राज मे गौठान घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला जैसे अनेक घोटाला हुआ, आज भी कांग्रेस के नेता व नेताओं के बेटे जेल के अंदर है, और कांग्रेस कभी भी अनुसूचित जाति के हित मे कभी कोई काम नहीं किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत आज आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है, हम भारत मे निर्मित वस्तुओं को ही खरीदे व उपयोग कर, हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी व आत्मनिर्भर बनाने मे कार्यकर्ताओं को आह्वान किया।
कार्यकर्ता पार्टी के रीड के हड्डी : जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के अजा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के रीड के हड्डी के रूप लगातार मेहनत कर रहें है जिसका लाभ पार्टी को हमेशा मिलता रहा है।
आने वाले समय मे पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत से बूथ, मंडल एवं जिला को सशक्त करेंगे: पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, कार्यकर्ताओ के दम पर हम पिछले बैकुंठपुर विधानसभा चुनाव में हमने 25000 वोटों से विजयी रहें। आने वाले समय में पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत से बूथ, मंडल एवं जिला को सशक्त करेंगे।
ये रहे उपस्थित: कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, राकेश गुप्ता, अशोक सोनवानी, रीता यादव, पुष्पा राजवाड़े, कल्पना, धर्मजीत सोनवानी, मनोज सोनवानी, सतेन्द्र राजवाड़े, हरिओम साहू, रोशन राजवाड़े, नोखेलाल कुर्रे, जय चक्रधारी, गोपी कुर्रे, रमेश पोया, संतोष सारथी, विक्की सारथी, अवधेश कुर्रे, बाबूलाल, हलरे पात्रे, अरुण राज, सत्या रवि सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply