धमतरी,22 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। पति ने पत्नी की हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया। पोस्ट में उसने पत्नी के माता-पिता को इसके लिए जिम्मेदार बताया। युवक ने लिखा- पत्नी को जान सहित मार दिया हूं, पत्नी के मां-बाप के वजह से मारा हूं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना थाना मगरलोड के करेलीबड़ी चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी यादव (20) की शादी एक साल पहले हरदी गांव के हितेश यादव (22) से हुई थी। हितेश ने अपनी भाभी की छोटी बहन लक्ष्मी से शादी की थी। घर में मां-बाप और भाई-भाभी भी साथ रहते थे। घटना 20 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि उस रात दोनों पति-पत्नी अपने कमरे में सोने गए थे। अगली सुबह यानी 21 अक्टूबर को करीब 7 बजे,जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए। घर के अन्य सदस्यों को शक हुआ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur