अम्बिकापुर@मैनपाट के कालीघाट में लोगों से भरी पिकअप पलटी :40 लोग थे सवार, महिलाओं और बच्चों सहित 20 घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती, 7 गंभीर

Share

अम्बिकापुर,22 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। गोवर्धन पूजा समारोह से लौट रहे संत समाज की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें महिला और बच्चों समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह हादसा अंबिकापुर से मैनपाट जाने वाले मार्ग के घाट के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय पिकअप में संत समाज के 40 लोग और उनके परिवार मौजूद थे। वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से लगभग 20 लोग घायल हो गए,7 गंभीर है । स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला। वहीं हादसे की सूचना पर मार्ग से गुजर रहे सांसद चिंतामणि महाराज भी घटनास्थल पर पहुंचे। समय पर एंबुलेंस न पहुंचने के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी और काफिले की अन्य वाहनों का उपयोग कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।


Share

Check Also

पथानामथिट्टा@राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केरल के सबरीमाला मंदिर में की पूजा-अर्चना

Share केरल में राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर गड्डे में फंसापथानामथिट्टा,22 अक्टूबर 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू …

Leave a Reply