10 लोग घायल,कई घरों में तोड़फोड़,30 वाहन जलाए
साबरकांठा,18 अक्टूबर 2025 (ए)। गुजरात में साबरकांठा के माजरा गांव में शुक्रवार रात दो गुटों के बीच हिंसा हुई। हिंसा में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान 30 वाहनों में आग लगा दी गई और कई घरों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने अब तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। साबरकांठा के डीएसपी अतुल पटेल ने बताया, माजरा गांव में रात लगभग 10ः30 बजे दो समूहों के बीच पथराव और आगजनी की घटना हुई। करीब 110 से 120 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।हिंसा की वजह वजह पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है। धार्मिक आयोजन को लेकर हुआ विवाद पुलिस ने बताया कि गांव में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दो समूहों में झड़प हुई। मामूली बात पर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते पथराव और मारपीट शुरू हो गई। दंगाईयों ने गांव में संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया और कई वाहनों में आग लगा दी। साथ ही कई घरों में भी तोड़फोड़ की गई।हिंसा के चलते करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हिंसक घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस तुरंत हरकत में आई और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
लिस ने तोड़फोड़ और हिंसा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur