Breaking News

रांची@भारत का चांद पर मानव मिशन 2040 तक, 2027 में लॉन्च होगा स्वदेशी मानव स्पेस मिशन गगनयान : इसरो चीफ

Share


रांची,15 अक्टूबर 2025। इसरो चीफ वी. नारायणन ने बुधवार को कहा कि भारत ने 2040 तक अपने नागरिकों को चंद्रमा पर उतारने का टारगेट तय किया है। वहीं, भारत का पहला मानव स्पेस मिशन ‘गगनयान’ 2027 में लॉन्च होना है। नारायणन ने बताया कि इसरो 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशनकी स्थापना और 2026 तक तीन बिना मानव वाले गगनयान मिशन लॉन्च करने पर काम कर रहा है। इनमें से पहला मिशन, जिसमें अर्ध-मानव रोबोट ‘व्योममित्रा’ शामिल होगा, दिसंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। नारायणन रांची स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी , मेसरा के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। नारायणन ने कहा,पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी मानवयुक्त चंद्र मिशन के लिए 2040 की समय सीमा तय की है। इसके तहत हमें अपने नागरिकों को चंद्रमा पर उतारकर सुरक्षित वापस लाना होगा। इसके अलावा, शुक्र ग्रह पर स्टडी के लिए ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन को भी मंजूरी मिल चुकी है।
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन 2035 तक : इसरो प्रमुख ने बताया कि ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ की स्थापना 2035 तक की जाएगी। इसके शुरुआती मॉड्यूल 2027 से ही अंतरिक्ष में स्थापित किए जा सकते हैं।उन्होंने कहा, गगनयान मिशन में प्रगति हो रही हैं। क्रू मिशन से पहले तीन बिना मानव वाले मिशनों की योजना है। व्योममित्रा इस साल दिसंबर में उड़ान भरेगी, जबकि दो और मिशन अगले साल होंगे। मानवयुक्त गगनयान मिशन 2027 की पहली तिमाही तक संभव होगा। नारायणन ने बताया कि पीएम मोदी के स्पष्ट रोडमैप और अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों की बदौलत इसरो आत्मनिर्भर और सशक्त स्पेस ईको सिस्टम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में डिप्टी डायरेक्टर जनरल बने मयंक श्रीवास्तव

Share राज्य शासन ने आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को एसएआई प्रतिनियुक्ति के लिए दी मंजूरी राजस्थान …

Leave a Reply