Breaking News

अम्बिकापुर@वोकल फॉर लोकल ही आत्मनिर्भर भारत की नींवःचंदूलाल साहू

Share


अंबिकापुर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में उद्यमियों एवं कामगारों का हुआ सम्मान

अम्बिकापुर,15 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत अंबिकापुर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य भंडार गृह निगम छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू एवं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर मंजूषा भगत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह सम्मिलित हुईं। सम्मेलन में वोकल फॉर लोकल से जुड़े महिला-पुरुष उद्यमियों, व्यवसायियों और कामगारों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता चंदूलाल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि हम अमृतकाल में प्रवेश कर चुके हैं। यह समय हमें आत्मनिर्भर बनने का संदेश देता है। वर्षों तक सत्ता में रही कांग्रेस ने देश को केवल सत्ता की राजनीति तक सीमित रखा, लेकिन स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कभी ईमानदार प्रयास नहीं किया। स्वदेशी का अर्थ है अपनी अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना। हमें अपने विरासत पर गर्व होना चाहिए,क्योंकि स्वदेशी ही रामराज्य की नींव है। मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक आत्मनिर्भर भारत का सपना अवश्य साकार होगा। सम्मेलन में विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा मोदी सरकार ने महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ाई है। अब हमारा संकल्प चौमुखी विकास की ओर बढ़ना है। जब हम सब मिलकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाएंगे, तभी भारत पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनेगा। लोह पुरुष सरदार सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती अभियान के प्रदेश सदस्य अंबिकेश केसरी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का जो आह्वान किया, उसने देश की दिशा बदल दी। जापान की तरह भारत भी अब स्वदेशी के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर प्रस्तावना उद्बोधन जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया तथा महामंत्री अरुणा सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी,त्रिलोक कपूर कुशवाहा,देव नारायण यादव, विकास पांडेय,मधु चौधहा,दिनेश सिंह,निश्चल प्रताप सिंह,अंकित जायसवाल,संतोष दास,रूपेश दुबे,निलेश सिंह,गोल्डी बिहाड़े, आकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता,मनीष सिंह, अजय प्रताप सिंह, आकाश जायसवाल,राजकुमार बंसल, चंद्रिका यादव,रज्जु राम,धनंजय मिश्रा,विकास वर्मा, जतिन परमार, मनोज कंसारी,पूरन टेकाम,राजेंद्र जायसवाल, विद्यानंद मिश्रा,विजय व्यापारी,निरंजन राय,नकुल सोनकर, मयंक जायसवाल,रवि जायसवाल, प्रियंका चौबे, सरिता जायसवाल,प्रभात खलखो, शशिकांत जायसवाल, सकुंतला पांडेय, ममता तिवारी, शालिनी सिंह, विवेक सिंह, आलोक दुबे, अजय सोनी, धनराम नागेश, राजबहादुर शास्त्री, अभिषेक प्रताप सिंह, शरद सिन्हा, विवेक सिंह सेंगर, दिनेश बारी, कमलेश तिवारी, सोनू तिग्गा, नीलम राजवाड़े, रोचक गुप्ता, अखंड विधायक सिंह, प्रबोध सिंह, इंदु गुप्ता,रजनी बिंद,अर्चना सिंह, इंदु नेताम, सरिता जायसवाल,ममता तिवारी, बबली नेताम, प्रिया सिंह, कमला सिंह,नंदिनी, अंजू, नंद किशोर, कमलेश जायसवाल, सत्यम साहू सहित महामाया मंडल क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यवसायी और कामगार उपस्थित रहे।


Share

Check Also

कोरबा@चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. एस. पालीवाल हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-कोरबा,27 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।कोरबा जिले के वरिष्ठ, लब्धख्याति,अनुभवी और ऊर्जावान चिकित्सकों ने ऊर्जानगरी कोरबा …

Leave a Reply