यह 1872′ एक्स्ट्रा,8000 पन्नों की चार्जशीट पेश,ईओडब्ल्यू इतिहास में सबसे बड़ी कमाई वाला केस
रायपुर,14 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 8000 पन्नों की चार्जशीट पेश किया है। कोयला घोटाला और आय से अधिक संपत्ति मामले में रायपुर की स्पेशल कोर्ट में चालान पेश किया गया। चार्जशीट के मुताबिक,सौम्या ने अपने 17 साल की सर्विस में करीब 50 करोड़ की अवैध कमाई की। यह कमाई सौम्या की कुल वैध आय 2.5 करोड़ से 1872.86′ ज्यादा है। इसके अलावा 45 बेनामी अचल संपत्ति में चौरसिया ने निवेश किया है। सबसे ज्यादा निवेश साल 2019 से 2022 के बीच किया गया है। अधिकारियों ने इसे ईओडब्ल्यू के इतिहास में आय से अधिक कमाई का सबसे बड़ा केस बताया है।
परिवार के कई सदस्यों के नाम पर खरीदी संपत्ति
विशेष अदालत में पेश की गई 8000 पन्नों की चार्जशीट में ईओडब्ल्यू ने बताया कि, सौम्या चौरसिया ने पद पर रहते हुए 49 करोड़ 69 लाख 48 हजार रुपए से अधिक की अवैध कमाई की है। इस आय को उसने अलग-अलग प्रॉपर्टी में इंवेस्ट किया है। ईओडब्ल्यू ने बताया कि सौम्या चौरसिया ने अपने 17 साल की सर्विस में सही तरीके से सिर्फ 2 करोड़ 51 लाख रुपए ही कमाए हैं। यानी 1872.86 प्रतिशत कमाई हिस्सा अवैध है।
अब आगे क्या होगा : विशेष न्यायालय ने चार्जशीट स्वीकार करने के बाद मामले की सुनवाई शुरू होगी। अब ईओडब्ल्यू के साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर अदालत में ट्रायल चलेगा। जिसमें सौम्या चौरसिया की बेनामी संपत्तियों की जब्ती, बैंक खातों की जांच और संलग्न व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
क्या है छत्तीसगढ़ का कोयला लेवी घोटाला : ईडी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला किया गया है। इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ईडी का आरोप है कि कोयले के परिचालन, ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन करने समेत कई तरीकों से करीब 570 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली की गई है। छत्तीसगढ़ में अवैध कोल लेवी वसूली का मामला ईडी की रेड में सामने आया था। दावा है कि, कोल परिवहन में कोल व्यापारियों से वसूली करने के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया था।
खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर विश्नोई ने 15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया था।
पहली पोस्टिंग बिलासपुर में हुई थी…
सौम्या चौरसिया की पहली पोस्टिंग डिप्टी कलेक्टर के तौर पर बिलासपुर हुई थी। इससे पहले साल 2005 में वो लेखाधिकारी के तौर पर काम कर रही थीं। इसके बाद साल 2019 सीएम कार्यालय में उप सचिव का पद मिला।
कोल लेवी घोटाला केस में ईडी ने किया था गिरफ्तार
सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्डि्रंग केस में ईडी ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। हालांकि, वे अभी जमानत पर बाहर हैं। जांच के अनुसार सौम्या ने कथित कोयला घोटाला और मनी लॉन्डि्रंग की राशि से चल-अचल संपत्तियां अर्जित की थी। जिससे कई बेनामी संपत्ति भी बनाई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur