सोनहत,14 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत केसगवां के बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय रामचरितमानस गायन-वादन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवयुवक दुर्गा समिति केसगवां, रोशन मानस मंडली केसगवां, तुलसी महिला मंडली तेलीमुड़ा, तथा बरम बाबा मानस मंडली जामपारा के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। इस आयोजन में जिले भर से 20 मानस मंडलियों ने सहभागिता कर भक्ति, संगीत और संस्कृति की त्रिवेणी प्रवाहित की। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों की उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर, भाजपा जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े, जनपद सदस्य सोनिया सुमित राजवाड़े, मंडल महामंत्री मनोज साहू, तथा जनपद सदस्य आलेश्वरी गौतम उपस्थित रहे।मंच का सफल संचालन सुमित राजवाड़े ने किया। जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “इस प्रकार का आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देता है। हनुमान मंदिर प्रांगण में पहली बार हो रही इस प्रतियोगिता में ग्रामीणों की सहभागिता सराहनीय रही। ऐसी धार्मिक गतिविधियाँ सामाजिक समरसता को भी प्रोत्साहित करती हैं।” भाजपा जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े ने कहा कि“रामचरितमानस भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा पीढ़ी को धर्म और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है।” मंडल महामंत्री मनोज साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि “केशगवां में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ है और यह देखना अत्यंत सुखद है कि पूरे जिले से 20 मानस मंडलियों ने इसमें भाग लिया। समिति द्वारा यह संकल्प लिया गया है कि यह आयोजन अब प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा।”
आयोजन समिति की भूमिका
कार्यक्रम की सफलता में आयोजन समिति की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही जिसमे अध्यक्ष: सुंदर लाल पटेल, श्याम यादव, सोभित राम, महेंद्र पटेल, अजित विश्कर्मा उपाध्यक्ष: संतोष दुबे, अनित दुबे, संजय राजवाड़े, केशव राजवाड़े सचिव: उमेश तिवारी, दिलीप राजवाड़े संरक्षक: मनोज साहू, रमेश तिवारी, लाला महाराज, राजेश राजवाड़े, अमर सिंह का सराहनीय योगदान रहा। इस तरह केसगवां में आयोजित यह रामायण प्रतियोगिता न केवल भक्ति और संस्कृति का उत्सव बनी, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम भी साबित हुई।
हनुमान मंदिर प्रांगण में पहली बार हुआ आयोजन
“गौरतलब है कि हनुमान मंदिर प्रांगण में यह पहला अवसर था, जब रामचरितमानस पर आधारित भव्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसे लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा गया।”
प्रतिवर्ष होगा आयोजन
आयोजन की सफलता को देखते हुए समिति ने इसे प्रतिवर्ष आयोजित करने का संकल्प लिया है, ताकि क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच मिलता रहे और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराएं सुदृढ़ हों।”
रामचरितमानस गायन-वादन प्रतियोगिता में 20 मंडलियों ने लिया भाग, विजेता मंडलियों की हुई घोषणा
केशगवा रामचरितमानस गायन-वादन प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 20 मानस मंडलियों ने भाग लिया। सभी मंडलियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया और धार्मिक वातावरण को जीवंत बना दिया।
पुरुष वर्ग की विजेता मंडलियाँ:-
प्रथम स्थान:
लवकुश मानस मंडली, लेडुआ
अंजनीपुत्र मानस मंडली, ढोडी बहरा
द्वितीय स्थान:
हरिओम मानस मंडली, सलगवां
शंकर सुवन मानस मंडली, सारा
तृतीय स्थान:
राधाकृष्ण मानस मंडली, सरडी
जय सियाराम मानस मंडली, बरदिया
महिला वर्ग की विजेता मंडलियाँ:
प्रथम स्थान:
शिव संदेशा महिला मानस मंडली, पिपरा
द्वितीय स्थान:
अंबिका महिला मानस मंडली, सलगवां
तृतीय स्थान:
श्री श्यामलाल महिला मानस मंडली, जमनीपारा
प्रतियोगिता में निर्णायक
प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका विजय सिंह पुषाम और रामेश्वर राजवाड़े ने निभाई, जिन्होंने निष्पक्ष मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडलियों का चयन किया। इस अवसर पर रामफल यादव जितेंद्र राजवाड़े प्रदीप रघुवर सिंह प्रताप सिंह विजय राजवाडे जवाहिर सिंह आस्टिन देवा पिकु यादव श्रीराम राजवाडे उदय शिव राम कमलेश्वर रामचन्द्र रिकु राजवाडे कुमार सिंह राम रूप सिंह अनिल राजवाड़े नंद कुमार सुचेन राजवाडे राजू मनोज राजवाड़े अश्वनी यादव तथा अन्य ग्राम केशगवां महुआपारा व तेलीमुड़ा के ग्राम वासियो ने सराहनीय योगदान दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur