Breaking News

बिलासपुर@हिमाचल में बस पर पहाड़ी से मलबा गिरा,15 लोगों की मौत

Share


2 बच्चे बचाए,बिलासपुर में दिनभर हुई बारिश के कारण हादसा
बिलासपुर,07 अक्टूबर 2025 (ए)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। बस में दबे 2 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। कई लोगों के दबे होने की आशंका है। यह हादसा भल्लू पुल के पास हुआ है। बस की छाती चीर पहाड़ से मलबा गिरकर अंदर घुस गया। बस से अभी तक कुल 15 शव निकाले गए हैं। सभी शवों को बरठी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। बस का नाम आयुष है और यह बरठीं भल्लू मार्ग पर झंडूता विधानसभा क्षेत्र में चलती है।
सीएम सुक्खू ने हादसे पर जताया शोक
हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जताया दुख
दुर्घटना पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, महामंत्री सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल, पायल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, सुरेश चंदेल, राकेश जमवाल, विपिन परमार, कर्ण नंदा, स्वदेश ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
पीएम मोदी ने जताया दुःख
पीएम मोदी ने कहा कि बिलासपुर में हुए हादसे में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश,शामिल था पूरा परिवार

Share नई दिल्ली,28 अक्टूबर 2025। दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक …

Leave a Reply