Breaking News

अंबिकापुर@पुलिस को चकमा देकर अस्पताल के जेल वार्ड कैदी फरार

Share

अंबिकापुर,06 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से सोमवार की सुबह सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी को चकमा देकर सजायापता बंदी फरार हो गया। वह हत्या के मामले में केन्द्रीय जेल में बंद था। तबियत बिगडऩे पर उसे जेल प्रशासन द्वारा 4 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लापरवाही पर आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुकेश कांत पिता हरीप्रसाद उम्र 41 वर्ष बिलासपुर जिले के ग्राम मलहार का रहने वाला है। हत्या के मामले में आजीवन आजीवन कारावास की सजा बिलासपुर केन्द्रीय जेल में काट रहा था। बिलासपुर जेल में कुछ बदमाशी करने पर उसे वर्ष 2024 में केन्द्रीय जेल अंबिकापुर ट्रांसफर किया गया था। तब से वह यहां रह रहा था। 4 अक्टूबर को यूरिन संबंधित बीमारी की शिकायत पर केन्द्रीय जेल प्रशासन के निर्देश पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। उसे जेल वार्ड में रखा गया था। जेल वार्ड में ड्यूटी जिला पुलिस बल की थी। सोमवार की सुबह वह शौच जाने के लिए बोलने पर उसे शौचालय में ले जाया गया था। इस दौरान सुरक्षा कर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। जब काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकला तो सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी शौचालय में जाकर देखा तो उसका कहीं पता नहीं था। बंदी के भागे जाने की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं मामले में लापरवाही पाए जाने पर एसपी राजेश अग्रवाल ने सुरक्षा में तैनात आरक्षक मदन लाल पैकरा को सस्पेंड किया है।


Share

Check Also

खड़गवां@17 वर्षों से खडग़वां की कुर्सी पर जमे एसडीओ-शासन की सर्जरी से अछूते

Share फील्ड में हमेशा व्यस्त दिखने वाले एसडीओ…17 साल से नहीं छोड़ी खडग़वां की कुर्सी …

Leave a Reply