नई दिल्ली@पीएम मोदी ने दिल्ली बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

Share


भाजपा की स्थापना को 45 साल पूरे,जनसंघ के रूप में इसका रोपण 1951 में हुआःमोदी

नई दिल्ली,29 सितम्बर 2025 (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा-भाजपा की स्थापना को 45 साल हो गए हैं। जिस बीज से भाजपा आज इतना बड़ा वट वृक्ष बना, उसका रोपण अक्टूबर 1951 में हुआ था।
तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि नवरात्र के इन पावन दिनों में दिल्ली भाजपा को नया कार्यालय मिला है। अटल जी,आडवाणी जी, नानाजी देशमुख,मुरली जी,राजमाता सिंधिया के आशीर्वाद से पार्टी आगे बढ़ी है। पीएम ने कहा कि समय के साथ दिल्ली जनसंघ की कमान बदलती रही। 1980 में जब भाजपा बनी तो वीके मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष बने। भाजपा आज जिस मजबूत स्थिति में है उसके पीछे कार्यकर्ताओं का त्याग है। दिल्ली भाजपा का वर्तमान कार्यालय अब तक 14 पंत मार्ग पर था। अब ये बीजेपी हेडमर्टर के पास दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर शिफ्ट हो गया है। नए कार्यालय की इसकी नींव पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को रखी थी। इसकी लागत 2.23 करोड़ आई है।
भाजपा पूरे देश में अपने संगठन के जिलों के कार्यालय बना रही है। जहां भी भाजपा मजबूत है,वहां हर राज्य और जिले में आधुनिक कार्यालय तैयार किए जा रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश,गुजरात,उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड,महाराष्ट्र और दूसरे राज्य शामिल हैं। दिल्ली बीजेपी के नए ऑफिस की लागत 2.23 करोड़ रुपए है। नई बिल्डिंग में मौजूदा कार्यालय से ज्यादा जगह है। इसमें बेसमेंट पार्किंग, कॉन्फ्रेंस कक्ष और बैठक कक्ष जैसी सुविधाएं भी हैं। दिल्ली बीजेपी का नया दफ्तर 825 वर्ग मीटर प्लॉट पर बना है। कुल जगह 30 हजार वर्ग फीट है। भूतल पर एक कॉन्फ्रेंस रूम, स्वागत कक्ष और कैंटीन है। जबकि पहली मंजिल पर 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक सभागार है। नए भवन से पंत मार्ग कार्यालय में विभिन्न संगठनों और पार्टी सांसदों के लिए कार्यालयों की व्यवस्था से संबंधित समस्या का समाधान हो जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली भाजपा सरकार और कार्यालय जब कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तो हम विकसित भारत का सपना तेजी से पूरा करेंगे। भाजपा एनडीए सरकारों ने देश में विकास का नया मॉडल दिया है।
पीएम बोले…देशभक्ति हमारे लिए पहले हैं…
दिल्ली में निरंतर एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करना है। दिल्ली में हर समुदाय के पर्व मनाए जाते हैं। दिल्ली के कार्यकर्ताओं से अपील है कि देश के कोने कोने से रहने वाले लोगों के साथ उनका पर्व मनाएं। देशभक्ति हमारे लिए पहले है। भाजपा के हर कार्यकर्ता को संकल्प लेना है कि दिल्ली को दुनिया की बेहतरीन राजधानी बनाना है।
पीएम बोले…गर्व से कहो ये स्वदेशी हैं…
पीएम मोदी ने कहा कि हमें सुनिश्चित करना है कि नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचनी चाहिए। विपक्ष वाले उल्टा करते हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने जीएसटी कम की तो हिमाचल सरकार ने सीमेंट पर रेट बढ़ा दिए। हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है और स्वदेशी को अपनाना है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हर दुकान पर बोर्ड होना चाहिए जिसमें लिखा हो- गर्व से कहो ये स्वदेशी हैं। पीएम ने कहा कि विदेशी उत्पादों पर जितनी हमारी निर्भरता कम होगी उतने हम आत्मनिर्भर होंगे। अब तक लाखों कैंप्स में 3 करोड़ से ज्यादा महिलाओं की मुफ्त जांच हो चुकी है। टीबी और कैंसर जैसी बीमारियों को शुरुआत में पकड़ना जरूरी है। दिल्ली कार्यकर्ताओं को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ ले पाएं। दिल्ली में निरंतर एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करना है।


Share

Check Also

पटना@भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा में कहा-हीरा (हाई वे,इंटरनेट,रेलवे और एयरपोर्ट) विकास का माध्यम

Share पटना,30 अक्टूबर 2025। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को बिहार के …

Leave a Reply