बिलासपुर@कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी,भोपाल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था मृतक

Share

बिलासपुर,29 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां कांग्रेस नेता के भतीजे ने गोली मारकर की खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की है। मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार,आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान संस्कार सिंह (20) के रूप में हुई है। संस्कार के पिता चित्रसेन सिंह बिलासपुर के जाने-माने बिल्डर हैं। मृतक युवक कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी अजय सिंह का भतीजा था। मृतक संस्कार सिंह नीट की तैयारी कर रहा था और इसके लिए वह भोपाल में रहकर अध्ययन कर रहा था। बताया जा रहा है कि संस्कार सिंह 2 साल पहले 12वीं पास कर चुका था। वह गैप लेकर नीट की तैयारी कर रहा था, लेकिन सिलेक्शन नहीं होने की वजह से वह डिप्रेशन में था। आशंका है कि संस्कार ने इसी वजह से आत्महत्या की है। परिवार और पुलिस के अनुसार, घटना के समय संस्कार अपने कमरे में था, जहां उसने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्राथमिक जांच में डिप्रेशन की संभावना जताई जा रही है। इस घटना ने परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ा दी है।


Share

Check Also

रायपुर@15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस,राष्ट्रपति हो सकती हैं शामिल : सीएम साय

Share रायपुर,30 अक्टूबर 2025। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय …

Leave a Reply