रायपुर,29 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले पौने 2 साल में छत्तीसगढ़ से करीब 5 लाख गौवंश गायब हो गए हैं। लगभग 2500 गायों की भूख,हादसे और जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को समौदा,कल्लू और खरोरा जाकर गायों की स्थिति जायजा लेना चाहिए। बैज ने कहा कि भाजपा राज में गायों को यूपी और महाराष्ट्र के स्लॉटर हाउस भेजा जा रहा है। भाजपा खुद को गौ-रक्षक बताती है,लेकिन मोदी सरकार के समय भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन गया है। जिससे हर साल 4.3 अरब डॉलर कमाए जा रहे हैं। बैज ने रायपुर के राजीव भवन में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बातें कहीं। वहीं इस पर रायपुर से बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं को जो मार रही है, उसकी जांच कर ले। कांग्रेस ने गौठानों के नाम से लूट मचाई और भ्रष्टाचार किया। अब विष्णुदेव साय की सरकार नीति बना रही है। उस नीति के आधार पर गायों का संरक्षण किया जाएगा।
गौ-अभ्यारण्य और गौ-धाम बनाने की घोषणा सिर्फ दिखावा : पीसीसी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि, भाजपा शासन में गौ-अभ्यारण्य और गौ-धाम बनाने की घोषणा सिर्फ दिखावा है। जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ। हर पशु के लिए प्रतिदिन 10 रुपए चारा मद का प्रावधान किया गया, लेकिन उससे कोई व्यवस्था संभव नहीं है। कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के अनुसार जांच के दौरान समौदा के गौठान में भारी अनियमितताएं उजागर हुईं। समिति ने पाया कि गौठान में लगभग 17-18 गायों की मौत हो चुकी है। जिनके शव को चील और कौवे नोच रहे थे। गौठान की स्थिति अस्त-व्यस्त थी। गौठान में 50 गाय रखने की व्यवस्था थी। जिसमें लगभग 250 से 300 गाय रखी जा रही है।
 
		 घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur
				 
			 
					
				