समस्तीपुर@घुसपैठियों को बाहर करने वाला चुनाव है,लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा,दो तिहाई बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकारःशाह

Share


समस्तीपुर,27 सितम्बर 2025 (ए)। अमित शाह ने शनिवार को अररिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मालिक कहा। अमित शाह ने कहा कि,सभी दल नेताओं के आधार पर चुनाव जीतते हैं सिर्फ हमारी पार्टी ऐसी है कि जिसको चुनाव जिताने का दम नेताओं में नहीं कार्यकर्ताओं में होता है।
शाह ने घोटालों को लेकर लालू परिवार पर निशाना साधा। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को घुसपैठियों के लिए यात्रा बताया। गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं से किशनगंज जिताने की अपील की। कहा कि इस बार 160 से ज्यादा सीटें जीतकर हम दिवाली मनाएंगे।
इस बार 4 दिवाली मनाएंगे : शाह
बिहार वालों को इस बार 4 दिवाली मनानी है। पहली दिवाली राम जब अयोध्या लौटेंगे उस दिन होगी। दूसरी दिवाली कल ही मोदी जी ने जीविका दीदियों के खातों में 10-10 हजार देकर मना दी। तीसरी दिवाली जीएसटी में 350 चीजों के दाम घटाकर मना दी। चौथी दिवाली 160 से ज्यादा सीटों के साथ एनडीए सरकार बनाकर मनाएंगे।
जंगलराज की याद दिलाई : शाह
शाह ने कहा कि हमें राजद वाला जंगलराज वापस नहीं लाने देना है। नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था सुधरी है। पहले के बिहार और आज के बिहार में जमीन आसमान का अंतर है।
वोटर अधिकार यात्रा पर निशाना : शाह
राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, बिहार क्या, कहीं भी यात्रा निकाल लो, भाजपा का संकल्प है कि हम एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेंगे। राहुल बाबा और लालू की पार्टियां घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं, और हम घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहते हैं।
घोटालों को लेकर लालू परिवार पर बरसे : शाह
लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा, ढेर सारे घोटाले किए, और कांग्रेस ने भी देश को लूटा। पिछले 11 सालों से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है, और हमारे विरोधी हम पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाए हैं।
सरकार की उपलब्धि
गिनाईंःअमित शाह

पीएम मोदी ने पूर्णिया की धरती से ही मखाना बोर्ड की घोषणा की। भागलपुर में विद्घुत संयंत्र का शिलान्यास किया। पूर्णिया में एयरपोर्ट दिया। बिहटा के अलावा 6 एयरपोर्ट और बनाएंगे। कोसी लिंक परियोजना की घोषणा की है, जिससे कोशी क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की समस्या से राहत मिलेगी। इन लोगों (राजद और कांग्रेस) ने कुछ काम नहीं किया। बिहार में एनडीए सरकार ने सामाजिक पेंशन को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए किया है।
बिहार से घुसपैठियों को
निकालने का चुनाव हैःशाह

अमित शाह ने कहा कि, राहुल गांधी चाहते हैं कि घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिले। सीमांचल वालों बताओं घुसपैठियों का वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या। राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, बिहार और देश से चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे।


Share

Check Also

पटना@भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा में कहा-हीरा (हाई वे,इंटरनेट,रेलवे और एयरपोर्ट) विकास का माध्यम

Share पटना,30 अक्टूबर 2025। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को बिहार के …

Leave a Reply