अंबिकापुर,25 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा सेवा समिति,नागरिक समिति एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में विगत 33 वर्षों से विजय दशमी महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन के 34 वें वर्ष में सरगुजा सेवा समिति,नागरिक समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा विजय दशमी महापर्व की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है। सरगुजा सेवा समिति के महासचिव श्री संजय अग्रवाल द्वारा बताया गया है कि इस वर्ष के कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की भांति मानस गायन प्रतियोगिता से प्रारंभ होगा मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 26.09.2025 दिन गुरुवार को प्रातः 11ः00 बजे से स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर देवीगंज रोड के सभागार में भगवान श्री राम,जानकी एवं लक्ष्मण श्री हनुमान जी के विधिवत् पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ की जायेगी। मानस गायन के प्रथम दिवस महिला मंडली द्वारा प्रतुति दी जायेगी एवं द्वितीय दिवस दिनांक 27.09.2025 दिन शनिवार को पुरूष मंडली प्रस्तुति दी जायेगी। सरगुजा संभागीय श्री राम चरित्र मानस गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10,000/-रू. द्वितीय पुरस्कार 7,000/- रू. एवं तृतीय पुरस्कार 5,000/- रू. विजेताओं को स्मृति चिन्ह के साथ पुरस्कृत की जायेगी। यह पुरस्कार महिला मंडली व पुरूष मंडली को अलग-अलग दी जायेगी एवं प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रत्येक टीम को 1,100/- रू. प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरगुजा संभाग स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। लोक नृत्य प्रतियोगिता 29.09.2025 को स्थानीय कलाकेन्द्र मैदान में प्रातः 11ः00 बजे से प्रारंभ होगी कार्यक्रम में सुआ नृत्य व शैला नृत्य की प्रस्तुति प्रतिभागीयो द्वारा निश्चित समयावधि में दी जायेगी। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10,000/-रू. द्वितीय पुरस्कार 7,000/- रू. एवं तृतीय पुरस्कार 5,000/- रू. विजेताओं को स्मृति चिन्ह के साथ पुरस्कृत की जायेगी। यह पुरस्कार शैला नृत्य व सुआ नृत्य के प्रतिभागीयों को अलग-अलग दी जायेगी। एवं प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रत्येक टीम को 1,500/- रू. प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। विजय दशमी महापर्व 2025 का आयोजन दिनांक 02.010.2025 दिन गुरूवार को श्री राम मंदिर से दोपहर 02ः00 बजे शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ होगा,यह शोभा यात्रा श्री राम मंदिर होते हुए जय स्तभं चौक,महामाया चौक, संगम चौक,घड़ी चौक,गांधी चौक होते हुए पी.जी. कॉलेज मैदान की ओर प्रस्थान करेगी। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राम लला जी रथ के साथ झांकी,जबलपुर की झांकी,शैला नृत्य,सुआ नृत्य व धुमाल बैण्ड के साथ शोभा यात्रा को और भी भव्यता प्रदान करने का प्रयास समिति इस वर्ष कर रही है। विजयदशमी महापर्व 2025 का संध्या कार्यक्रम 05ः00 बजे से स्थानीय पी.जी. कॉलेज मैदान में प्रारंभ होगा। विशेष आकर्षण के रूप में इस वर्ष विश्व प्रसिद्ध बनारस की श्री राम महा आरती का आयोजन से समिति कार्यक्रम को और भी अधिक भव्यता प्रदान कर रही है। मैदान में समिति द्वारा भजन संध्या व जगराता का कार्यक्रम श्री राजेश जायसवाल व उनकी टीम द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण दक्षिण भारत आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा की टीम द्वारा भव्य अतीशबाजी का आयोजन रखा गया है। सरगुजा सेवा समिति द्वारा आप सभी सरगुजा वासियों को समिति द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur