अंबिकापुर@अंबिकापुर में सडकों की बदहाली पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Share

अंबिकापुर,20 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। शहर की खस्ताहाल सडकों को लेकर शनिवार को युवा कांग्रेस,अंबिकापुर ब्लॉक द्वारा प्रदर्शन किया गया। पीजी कॉलेज के सामने कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और सांकेतिक चक्काजाम कर डबल इंजन सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर की जर्जर सडकों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में प्रधानमंत्री, केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के पोस्टर लगाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास के नाम पर जनता को सिर्फ धोखा दे रही है। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंबिकापुर की लगभग 70 प्रतिशत सडकों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। बरसात में हालात और भी बदतर हो गए हैं। पानी से भरे गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि सडक मरम्मत के लिए जिम्मेदार विभाग पूरी तरह संवेदनहीन हो चुके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है यदि विभागों के पास फंड की कमी है, तो सांसद निधि, विधायक निधि, महापौर और पार्षद निधियों के साथ डीएमएफ फंड से सडकों की मरम्मत कराई जाए। युवा कांग्रेस अम्बिकापुर ब्लॉक के अध्यक्ष शुभम जायसवाल ने कहा कि अम्बिकापुर 70 प्रतिशत सडक जर्जर हो चुकी है। ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास की ट्रिपल रफ्तार का नारा देकर निगम से देश की सत्ता तक पर काबिज भाजपा ने आम लोगों के साथ छलावा किया है। विकास के बजाय भाजपा की सरकारें भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।
धरना प्रदर्शन करीब 1.5 घंटे तक चला, जिसके दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और भाजपा सरकार को जनता के हितों की अनदेखी करने वाली सरकार बताया। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सडकों की मरम्मत नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर शहर अध्यक्ष हेमंत सिंहा , ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा , पापिन्दर सिंह, शैलेंद्र सोनी ,संजय सिंह,अमित तिवारी राजा, कलीम अंसारी, लुकस एक्का ,चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निक्की खान, निखिल विश्वकर्मा मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर@15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस,राष्ट्रपति हो सकती हैं शामिल : सीएम साय

Share रायपुर,30 अक्टूबर 2025। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय …

Leave a Reply