Breaking News

रायपुर@कहा…एसआईआर कार्यक्रम के लिए किस मतदाता-सूची को

Share


रायपुर,20 सितम्बर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, खबरें आई है कि राज्य में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण एसआईआर का कार्य शुरू हो रहा है, लेकिन राजनीतिक दलों को अभी तक इसकी सूचना नहीं दी गई है। दीपक बैज ने कहा कि, निर्वाचन आयोग इस प्रकार का कोई कार्यक्रम शुरू करता है, तो सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रदेश और जिला कार्यालयों को इसकी सूचना देनी चाहिए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग कर पूरे कार्यक्रम विचार विमर्श और सुझाव लेना चाहिए। निर्वाचन आयोग को राजनीतिक दलों को बताना चाहिए कि उसने इस महत्वपूर्ण एसआईआर कार्यक्रम के लिए किस मतदाता सूची को आधार बनाया है। कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम का विरोध नहीं करती, लेकिन इस कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। किसी भी नाम को हटाने या जोड़ने के पहले उसका ईमानदारी से परीक्षण होना चाहिए।
तीन माह से महतारी
वंदन का पैसा नहीं मिल रहा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, पिछले तीन महीने से प्रदेश में महिलाओं को मिलने वाली महतारी वंदन की राशि 40 प्रतिशत महिलाओं को नहीं मिली है। यही नहीं सरकार महिलाओं का नाम भी काट रही है,जिन महिलाओं को पिछले 14 माह तक राशि मिलती रही है उनको अब अपात्र बताया जा रहा है। भाजपा सरकार महतारी वंदन में महिलाओं का नाम काटने का षड़यंत्र कर रही है। बस्तर के 4 जिलों में लगभग 4 हजार से अधिक महिलाओं के नाम काटे गये है। यही नहीं सरकार पूरे प्रदेश में महतारी वंदन के हितग्राहियों का फिर से सर्वे करवाने जा रही है। जिससे अधिक से अधिक महिलाओं के नाम काटे जा सके।चुनाव के समय सभी महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ देने का वादा भाजपा ने किया था। चुनाव के बाद सभी महिलाओं को लाभ न मिले इसके लिए नियम कानून बना दिया। अब महिलाओं का नाम फिर से काटने का षड़यंत्र किया जा रहा है।
यूरिया के लिए भटक रहे हैं किसान
दीपक बैज ने कहा कि,धान की फसल के लिए यूरिया की आवश्यकता है। बिना यूरिया के फसल की बाढ़ प्रभावित हो रही है। सोसाइटियों में खाद गायब है। निजी दुकानदार तीन गुना महंगे दाम पर कालाबाजारी कर रहे हैं, 265 रुपए का यूरिया 1200 में बिक रहा है 1350 के डीएपी के लिए दो दो हजार वसूला जा रहा है। खरीफ फसल में खाद के अंतिम डोज का समय तेजी से निकल रहा है, धान के किए तो समय निकल चुका है, बाली निकल आई है लेकिन अब तक पूरे प्रदेश में किसान खाद के अभाव में परेशान हैं, यह सरकार केवल कागजी दावे कर के समस्या से इनकार कर रही है। मुख्यमंत्री दिल्ली में उर्वरक मंत्री नड्डा से मिलकर आने के बाद दावा किये थे सितंबर महीने तक 50 लाख टन यूरिया आएगी, सरकार बताये। 50 हजार टन अतिरिक्त यूरिया कहां है, किसानों को कब मिलेगी? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, केंद्र सरकार किसानों को सम्मान निधि देने में भी भेदभाव कर रही है। हर बार किसान सम्मान निधि की किस्त देते समय हजारों किसानों के नाम को काट दिया जाता है उनके खाते में सम्मान निधि जमा नहीं की जाती है।
20वीं किस्त में मात्र 25 लाख 47 हजार 538 किसानों को ही किसान सम्मान निधि की राशि दिया गया, जबकि 19 वें किश्त में 26 लाख 15 हजार 671 किसानों को सम्मान निधि मिला था? 52257 किसानों को सम्मान निधि क्यों नहीं मिला? प्रदेश में 35 लाख से अधिक किसान हैं तो बाकी लगभग 10 लाख किसानों को सम्मान निधि क्यों नहीं दिया जा रहा है ?


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply