मनेंद्रगढ़@भाजपा ने घोषित किए सेवा पखवाड़ा के संयोजक-सहसंयोजक

Share

मनेंद्रगढ़ 03 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पादेवी पावले ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। जिला स्तर परसंयोजक– द्वारिका जायसवाल,सह संयोजक  श्रीमती प्रवीण सिंह, पवन शुक्ला, श्रीमती सोनमती उर्रे एवं रामचरित द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसी क्रम में मंडल स्तर पर भी जिम्मेदारी दी गई है, मनेन्द्रगढ़ मंडल – संयोजक आलोक जायसवाल, सह संयोजक विवेक अग्रवाल, जयंतीलाल यादव,हसदेव मंडल – संयोजक विनोद गुप्ता, सह संयोजक धीरेन्द्र विश्वकर्मा, सुनील मिश्रा,चिरमिरी मंडल – संयोजक रीत जैन, सह संयोजक अनिश यादव व संजय जैन दायित्व का निर्वहन करेंगे. इसी क्रम में खड़गवां मंडल – संयोजक पवन सिंह नेटी, सह संयोजक प्रेमनारायण सिंह, नरेन्द्र सिंह,नागपुर मंडल – संयोजक धनेश यादव, सह संयोजक रजबल सिंह, राहुल जायसवाल व केल्हारी मंडल में संयोजक परमानन्द यादव, सह संयोजक दृगपाल सिंह, रामनाथ तिवारी आयोजन की रूप रेखा निर्धारित करेंगे, जनकपुर मंडल में संयोजक मणिप्रसाद पाण्डेय, सह संयोजक राकेश बर्मन, अंकित तिवारी,कुवांरपुर मंडल – संयोजक हीरालाल मौर्य, सह संयोजक राम आश्रय पाण्डेय, रोहित वर्मा व  कोटाडोल मंडल में संयोजक राजा राम दास, सह संयोजक रामसकल सिंह, मुक्तिनारायण यादव आयोजन के सफल संचालन की जिम्मेदारी उठाएंगे, सेवा पखवाड़ा के दौरान जिलेभर में सेवा, संगठन और समाजहित के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@गणपति स्थापना समिति:जागृति नव युवक मंडल ने जीता प्रथम पुरस्कार

Share अंबिकापुर,14 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति,अंबिकापुर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह …

Leave a Reply