Breaking News

रायपुर@सीएम साय ने बस्तर बाढ़ पीडि़तों को मुआवजा देने की घोषणा की

Share


रायपुर,31 अगस्त 2025। बस्तर में बाढ़ पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है विदेश दौरे से स्थितियों की जानकारी ली थी। बस्तर में कई लोगों की जान गई और फसल बर्बाद हुआ। प्रभावितों को मुआवजा देने कहा गया है। राहत कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम साय ने इसके पहले भी विदेश दौरे के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बस्तर में बाढ़ का जायजा लिए थे। अधिकारियों को इस राहत कार्य एवं राहत राशि हेतु निर्देशित किए। वहीं भ्रूष्ट सांसद के ॥रू शाह पर किए अभद्र टिप्पणी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा भ्रूष्ट सांसद के बयान की कड़ी भर्त्सना करता हूं। लोकतंत्र में असहनीय भाषा की जगह नहीं है। वहीं मोदी के चीन दौरे पर ष्टरू विष्णु देव साय ने कहा मोदी के कारण विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा। सभी देशों से संबंध अच्छा बनाकर रखना चाहते हैं। चीन के साथ भी संबंध अच्छा चाहते हैं, माहौल अच्छा होगा। बता दें कि बीते दिनों जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक हर संभव मदद उपलध कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को शीघ्र कम करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों—बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टरों व वरिष्ठ अधिकारियों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से हुई जनहानि और पशुहानि प्रभावित परिवारों को राहत राशि बिना विलंब के उपलध कराई जाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त आवासों के सुधार हेतु तिरपाल, बांस-बल्ली और राहत राशि का वितरण प्राथमिकता से किया जाए।
श्चद्धशह्लश-26


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply