रायपुर ,24 अगस्त 2025 (ए)। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन प्रदेश भाजपा संगठन के नए पदाधिकारियों की 31 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में क्लास लेंगे। इस क्लास में पदाधिकारियों को राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के नेताओं का भी मार्गदर्शन मिलेगा। इस बैठक में भाजपा के सभी 476 मंडलों और 36 संगठन जिलों के अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजकों को भी बुलाया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur