7 से अधिक कलेक्टरों को बदले जाने का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री के विदेश से लौटने के बाद होगी कार्यवाही
रायपुर,22 अगस्त 2025 (ए)। राज्य में शीघ्र ही प्रशासनिक सर्जरी की जाएगी। इसके साथ 7 से अधिक कलेक्टरों को बदला जाएगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री इस समय विदेश प्रवास पर गए हुए हैं। उनके लौटने के पश्चात शीघ्र ही प्रशासनिक सर्जरी की जाएगी। इस सूची में 7 से अधिक कलेक्टरों का नाम बताया जाता है। इनमें से कुछ कलेक्टर संघ के होने का दावा कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने जनसुधार अभियान चलाया था, जिसमें सबसे ज्यादा शिकायत आवास को लेकर है। विधानसभा में भी इसकी गुंज सुनाई दी थी। सत्तारूढ़ दल एवं विपक्ष के विधायकों ने भी मुख्यमंत्री को दोषी कलेक्टरों पर कार्यवाही करने की मांग की थी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री विदेश प्रवास पर हैं वहां से लौटने के बाद वे शीघ्र आदेश करेंगे। बताया जाता है कि फिलहाल राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त का पद रिक्त है। इसे भी भरा जाना शेष है। सूचना आयुक्त को लेकर कानूनी दाव पेंच चल रहा है। यहां पर अधिकारियों की मिली भगत के कारण नई नियुक्ति नहीं हो पा रही है। ज्ञात रहे कि मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए अभिताभ जैन सबसे सशक्त दावेदार थे। लेकिन उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। एक और संवैधानिक संस्था राज्य सेवा आयोग के चेयरमेन का पद भी रिक्त पड़ा हुआ है। इसके लिए कई अधिकारी प्रयासरत हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur