- भाजपा सरकार ने मात्र 18 महीनों में वह काम कर दिया है जो कांग्रेस अपने पूरे पांच सालों में नहीं कर पाई:भाजपा
- कांग्रेस शासनकाल में मनेंद्रगढ़ की हमेशा हुई अनदेखी: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
मनेंद्रगढ़,22 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर के नए अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना पर 35 करोड़ 36 लाख 52 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रावधान से इस राशि को मंजूरी दी गई है। आदेश जारी करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया कि अस्पताल भवन निर्माण को प्राथमिकता में रखते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मनेंद्रगढ़ लंबे समय तक स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से उपेक्षित रहा है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही, तब यहां स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया गया, लेकिन कांग्रेस शासनकाल में फिर से मनेंद्रगढ़ की अनदेखी हुई। भाजपा सरकार की संवेदनशीलता और संकल्प का ही परिणाम है कि अब यहां 220 बिस्तर का बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है। हमारी सरकार ने ठाना है कि प्रदेश के किसी भी हिस्से को उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि धरातल पर काम करके जनता को राहत पहुंचाना है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बनने वाला यह अस्पताल भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीति और जनहित के प्रति समर्पण का प्रमाण है। कांग्रेस शासनकाल में जहां स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी हुई, वहीं भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेशभर में अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों का जाल बिछाया जा रहा है।
भाजपा सरकार के 18 महीने बनाम कांग्रेस सरकार के 5 साल
भाजपा सरकार (2023 से अब तक 18 महीने)
उपलब्धि: नया रायपुर में 700 बिस्तर का एकीकृत अस्पताल स्वीकृत
उपलब्धि: मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर का नया अस्पताल स्वीकृत
उपलब्धि: बस्तर और सरगुजा में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार
उपलब्धि: 100 से अधिक स्वास्थ्य केन्द्रों का उन्नयन
उपलब्धि: सिकल सेल, कैंसर और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष योजनाएं लागू
कांग्रेस सरकार का कार्यकाल (2018-2023 पूरे 5 साल)
अपेक्षित: कोई नया मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं
अपेक्षित: बड़े अस्पतालों का निर्माण कार्य ठप्प
अपेक्षित: मनेंद्रगढ़ समेत कई पिछड़े क्षेत्रों की अनदेखी
अपेक्षित: स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार पर ठोस कार्य नदारद
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur