- ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा,कार्यकर्ता घर घर तिरंगा लगाएं गांव में निकालें तिरंगा यात्रा
- जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है,कार्यकर्ता घर-घर तिरंगा लगाएं गांव में निकालें तिरंगा यात्रा:देवेंद

-रवि सिंह-
कोरिया/सोनहत,12 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यह आयोजन सोनहत ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर किया गया तिरंगा यात्रा में सोनहत विकासखंड के अलग अलग ग्रामीणों में भारी संख्या में लोग शामिल हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा सोनहत मुख्य मार्ग पर काफी शोभायमान प्रतीत हो रही थी इस दौरान लोग हाथ में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए, यात्रा के दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा,यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा,यह यात्रा न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान है,बल्कि यह हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है,यह अभियान देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता को सशक्त बनाने का प्रतीक है,जिसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार करना,जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। तिवारी ने बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं, मातृशक्ति एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि कम समय में इतनी बड़ी भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता एकजुट होकर राष्ट्र के लिए खड़ी है, उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।

घर-घर तिरंगा लगाने किया आह्वान
देवेंद्र तिवारी ने उपस्थित जन समूह से आह्वान कर कहा कि गांव-गांव में तिरंगा लेकर जाइये,स्वतंत्रता दिवस के पूर्व घर घर तिरंगा लगाना है आजादी का जश्न मनाना है, और देश प्रेम की भावना को चरितार्थ करना है देवेंद्र ने कहा मैं यही जन्मा यही पढ़ा यही बढ़ा तभी से मेरा सोनहत से नाता है मैं यहां का बेटा हु हर घर से मेरा व्यक्तिगत रिश्ता है यात्रा में जनप्रतिनिधि, पंचायत एवं आम नागरिक, बच्चे, महिलाएं,बुजुर्ग,युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए और देश के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रकट किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी,जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर, जिला मंत्री शारदा गुप्ता,ईश्वर राजवाड़े,जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े,मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े, महामंत्री मनोज साहू,सुरेश राजवाड़े,रामप्रताप सिंह, नवरतन पाण्डेय, सुभाष जायसवाल,दीपक जायसवाल,सहादुर कमलवंशी,जनपद सदस्य,आलेश्वरी गौतम,सोनिया राजवाड़े,रमेश तिवारी,जयकरण यादव,सुरेश तिवारी,हरिश्चंद्र राजवाड़े, अवध यादव,राजू साहू, भीम राजवाड़े,जयप्रकाश रजवाड़ी, रामू राजवाड़े,रिंकू राजवाड़े,सोनू प्रजापति,जतन साय पैकरा, दीना नाथ,राज नारायण,कमला गुप्ता,रमेश राजवाड़े,सुमिन्त राजवाड़े,होलिका राजवाड़े,दिलीप राजवाड़े,राजू साहू,रमेश चेरवा,राम प्रताप खैरवार,राकेश राजवाड़े,सोनिया राजवाड़े, महेश्वर राजवाड़े,अनिल देव,राधे श्याम साहू,मुद्रीका जायसवाल,भोला यादव,मनोज साहू,श्यामवती,संपत प्रजापति,राजेंद्र राजवाड़े,टिकेश्वर राजवाड़े,मोहन यादव,रोशन राजवाड़े,दीपक सिंह,डाकू रजवाड़ी,चैन राजवाड़े,विक्की सारथी,जान साय सोनपाकर,लक्ष्मी राजवाड़े,लक्ष्मी रवि, नंदलाल राजवाड़े,बाबूलाल प्रजापति,सुशीला राजवाड़े,राम कुशल,कौशल राजवाड़े,आसान राजवाड़े,शिवचंद चेरवा, अनिल जायसवाल, अभिषेक साहू,नवीन बघेल,सतेंद्र यादव,सुभाष सोनपाकर,राम राजवाड़े,आशान,अनुज,गणेश्वर।

बस स्टैंड प्रांगण में सभा का आयोजन
सोनहत के बस स्टैंड प्रांगण में आम सभा का भी आयोजन किया गया सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है. यह अभियान उन शहीद जवानों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी शहादत से राष्ट्र का मान बढ़ाया है,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के कुशल नेतृत्व में सीमा पार आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई कर उन्हें ध्वस्त किया गया,इस तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता यह संदेश देती है कि भारत एक है,और राष्ट्रहित में सभी नागरिक एकजुट हैं।
कार्यकर्ताओ के संघर्ष से हमारी सरकार बनी
सभा के दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की और और उनको विपक्षी काल के संघर्स को याद किया तिवारी ने कहा कि हम किसी को भी भूल सकते है लेकिन कार्यकर्ताओ और जनता की लड़ाई लड़ने वाले लोगो को नही। भूल सकते जिनके दम पर आज हमारी सरकार हमारे नेता इस क्षेत्र से विजयी हुए हैं आगे कहा कि ये मोदी जी का भारत है ये नया भारत है यहां पर काम करके दिखाना पड़ता है,और हमारी सरकार ने दिखाया है ये विष्णु का सुशासन यहां भ्रष्टाचार बर्दास्त नही किया जाएगा भ्रष्टाचारियों को ये पता होना चाहिए कि ये मोदी जी का भारत है जो डोनाल्ड ट्रम्प की कुर्सी हिला देता है।
कितनी भी ऊँचाई पर पहुँचो ओर जमीन मत छोड़ो
जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि कितनी भी ऊँचाई पर क्यों न पहुच जाओ पर कभी भी जमीन मत छोड़ो क्योंकि आपको वापस जमीन पर ही आना है। ये नया भारत है ये नया समाज है यहां भय और अहंकार के दम पर कोई शासन नही कर सकता है,अहंकार के दम पर शासन करने वाले सत्ता आने को तरस रहे हैं अब समय आ गया है सोनहत के लोग भी एक होकर विकास के रस्ते पर चल निकले देवेंद्र तिवारी ने कहा कि 104 गांव का सोनहत शांति प्रिय सोनहत है एक दूसरे से मिल कर चलने वाला सोनहत है निवेदन करता हु सारे के सारे लोग एक रहिए विकास के लिए क्षेत्र की मजबूती के लिए जहां कही भी आपको जरूरत पड़ेगी देवेंद्र आपके साथ खड़ा मिलेगा,सोनहत में अहंकार व नकारात्मक विचारधारा का कोई स्थान नही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur