Breaking News

बिलासपुर@कांग्रेस पार्टी ने ईडी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Share


केंद्र सरकार का फूंका पुतला
बिलासपुर,20 जुलाई 2025 (ए)। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर व ग्रामीण) के आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से नेहरू चौक तक रैली के रूप में पहुंचे, जहां उन्होंने ईडी और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
जल-जंगल-जमीन किसके नाम?—अडानी के नाम! जैसे नारों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पुलिस की मौजूदगी में युवाओं की टोली ने पुतले को आग के हवाले कर दिया, जिसे बुझाने के प्रशासन के प्रयास विफल हो गए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने इस मौके कहा कि ईडी की कार्रवाई योजनाबद्ध और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है। उन्होंने आंकड़ों के साथ दावा किया कि 2014 से 2024 के बीच ईडी ने 7264 छापे मारे, लेकिन सिर्फ 63 लोगों को ही सजा हुई। यह दिखाता है कि ईडी का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के लिए किया जा रहा है।
पांडेय ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी तमनार जंगल कटाई मुद्दे से ध्यान भटकाने की रणनीति है। उन्होंने कहा, कि विधानसभा में तमनार को लेकर सवाल लगा था और उसी दिन यह कार्रवाई हुई। इससे साफ है कि अडानी को बचाने का खेल खेला जा रहा है।
पूर्व महापौर राम शरण यादव, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक सहित अन्य नेताओं ने इस मौके पर सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद इंग्रिड मैकलाउड,पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, प्रमोद नायक,राजेंद्र साहू,शेख नजीरुद्दीन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply