Breaking News

रायपुर@ चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर गरमाई प्रदेश की सियासत

Share


22 जुलाई को कांग्रेस करेगी उग्र प्रदर्शन
रायपुर,19 जुलाई 2025 (ए)।
विधानसभा सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस ने बड़ा हमला बोलते हुए बीजेपी पर मुद्दों से भटकाने और विपक्ष को फर्जी मामलों में फंसाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि तमनार में हो रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही मेरे बेटे को निशाना बनाया गया जबकि उनका राजनीति से कोई लेना-देना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जनता के साथ अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई है। यह बातें आज भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।वहीं भाजपा के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया, डबल इंजन की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। जनता ने भाजपा को नकार दिया है,लेकिन फिर भी सत्ता में बने रहने के लिए विपक्षी नेताओं को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि 22 जुलाई को कांग्रेस एक बड़ा प्रदर्शन करेगी। भ्रष्टाचार का शोर मचाने वाले अब खुद चुप क्यों हैं? चुनाव से ठीक पहले महादेव सट्टा ऐप के बहाने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर 508 करोड़ का आरोप लगाया गया। लेकिन अब उस मुद्दे पर कोई चर्चा क्यों नहीं होती? महादेव सट्टा ऐप बंद हुआ क्या? और वो रवि उत्पल, जिसे भाजपा हीरो बना रही थी, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया?कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश की जनता अब भी उनके शासन को याद करती है और यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है चाहे पर्यावरण हो, कानून व्यवस्था या पारदर्शिता। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि 22 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन में कांग्रेस राज्यभर से कार्यकर्ताओं को बुला रही है।
चैतन्य बघेल की गिरफ्तार के मामले में प्रियंका गांधी की इंट्री…कही ये बात…


छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तार के मामले में अब कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की इंट्री हो गई। प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सरकार जंगलों को अडानी को देने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- पिछले 11 सालों में देश अच्छी तरह समझ चुका है कि ये जनता की आवाज को कुचलने और विपक्ष को दबाने के तरीके हैं। लेकिन ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल जी के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा-भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी जी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ईडी ने उनके घर पर छापा मारा और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply