Breaking News

रायपुर@हर पल मुस्कान बाँटने वाला चला गया

Share


पद्मश्री डॉ.सुरेन्द्र दुबे छत्तीसगढ़ के प्रशिद्ध व्यंग्यवादी और लेखक थे,वह पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी रहे…
रायपुर,26 जून 2025 (ए)। छ्त्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पद्मश्री डॉ.सुरेन्द्र दुबे का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सुरेन्द्र दुबे का उपचार एसीआई रायपुर में लंबे समय से जारी था। हृदय की गति रूकने के कारण आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनके परिवार के करीबियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रसिद्ध कवी डॉ. सुरेद्र दुबे की आकर्षक शैली दर्शकों को घंटों भर श्रोताओं को बांधे रहती थी। उनकी हास्य भरी बातें सुनने के बाद दर्शक हंसने को बाधित हो जाते थे। सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी सन 1953 को छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में बेमेतरा गाव में हुआ था। वे छत्तीसगढ़ के प्रशिद्ध व्यंग्यवादी और लेखक थे। वह पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी रहे।
पुरष्कार एवं सम्मान
उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में, देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। डॉ. सुरेन्द्र दुबे को उन्हें हिंदी कविता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए काका हाथरसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने पांच किताबें लिखी और कई स्टेज और टेलीविज़न शो में दिखाई भी दिये। उन्होंने विदेशों में भी कवि सम्मेलन में काफी नाम कमाया। सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के प्रथम सचिव रह चुके हैं।
प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत कवि के निधन को साहित्यिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। राज्यपाल डेका ने कहा कि डॉ. दुबे ने अपने विलक्षण हास्य, तीखे व्यंग्य और प्रभावशाली काव्यशैली से देश-विदेश में छत्तीसगढ़ की साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाई दी। उनके निधन से साहित्य प्रेमियों और प्रशंसकों को गहरा आघात पहुंचा है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे के निधन पर जताया दुःख

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे के निधन पर दुःख जताया है, आगे उन्होंने कहा, हर पल मुस्कान बाँटने वाला चला गया… छत्तीसगढ़ के रत्न, हमारे प्रिय साथी और जाने-माने हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। जिनकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
हास्य काव्य डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ी साहित्य व हास्य काव्य के शिखर पुरुष,पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अचानक मिली उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ।अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता से उन्होंने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया,बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply