Breaking News

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में महिलाओं को अकेले नहीं घूमना चाहिए

Share

अमेरिकी एडवाइजरी पर बोले सिंहदेव-अमृत काल का यही सच
रायपुर,23 जून 2025 (ए)।
यूएस ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा है कि भारत में महिलाओं को अकेले नहीं घूमना चाहिए। इसमें कुछ राज्यों का जिक्र है, जिसमें छत्तीसगढ़ का भी नाम है। इसे लेकर सियासी पारा गरम है। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने एक बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अमरीका की एक यात्रा सलाह के बारे में पूछा है। इस सलाह में अमरीकी नागरिकों, खासकर महिलाओं को भारत में अकेले यात्रा करने के खिलाफ चेतावनी दी गई है। इसमें छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाने से भी बचने को कहा गया है। सिंह देव ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए एक शर्मनाक स्थिति है।
टीएस सिंह देव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमरीकी सरकार ने साफ कहा है कि महिलाओं को भारत में, खासकर छत्तीसगढ़ में अकेले नहीं घूमना चाहिए। क्यों? क्योंकि यहां बलात्कार, हिंसा और आतंकवाद बेकाबू हैं। उन्होंने कहा, यह भारत के लिए एक गंभीर वैश्विक शर्मिंदगी है। यह केंद्र में मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के तहत कानून और व्यवस्था की स्थिति पर एक धब्बा है। सिंह देव ने बेटी बचाओ’ अभियान को सिर्फ एक नारा और पोस्टर तक सीमित बताया। उन्होंने कहा कि यह दोनों सरकारों की सामूहिक विफलता है, जिसने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को खराब कर दिया है।


Share

Check Also

कोरिया@ अगर जुलूस ही न्याय है तो अदालतों की जरूरत क्या?

Share जब भीड़ ताली बजाए और पुलिस जुलूस निकाले — तब संविधान चुप क्यों हो …

Leave a Reply