बैकुंठपुर,12 जून 2025 (घटती-घटना)। कोरिया भाजपा जिला संगठन का शीघ्र ही विस्तार किया जाना है। जिसमें भाजपा जिला टीम के साथ ही अलग अलग मोर्चों का भी नया गठन होना है, भाजपा के लिए जिले में यदि सबसे महत्वपूर्ण कोई मोर्चा है तो वह युवा मोर्चा है, इस मोर्चे में अध्यक्ष पद के लिए दौड़ शुरू हो चुकी है देखना मजेदार होगा कि भाजपा जिलाध्यक्ष इस मामले में अपनी मनमर्जी चलाते है या सभी के समन्वय से कोई निर्णय लेंगे,युवा मोर्चा के दावेदारों की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम आता है, हितेश प्रताप सिंह का जो वर्तमान में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हैं, पूर्व भाजपा जि़लाध्यक्ष के सिपहसालार माने जाते रहे है और पिछली बार उनकी ही कृपा से भाजयुमो जिलाध्यक्ष बन पाये थे,वैसे तो पूरे कार्यकाल में इनकी कोई ख़ास उपलçध नहीं रही है, फिर भी वर्तमान समय में काफ़ी चर्चा में है और अनेक दौरों में लगातार वर्तमान जिलाध्यक्ष के साथ लगातार देखे जा रहे है और उनके साथ खूब पोस्ट डाल रहे हैं। पिछली बार बीच कार्यकाल में इन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था सम्भवतः उन्हें अपने कार्यकाल को पूरा करने का मौक¸ा दिया जाएगा इस लिहाज से इनकी दावेदारी मज़बूत मानी जा रही है।
मज़बूत युवा चेहरों में अगर कोई दूसरा नाम है तो हर्षल गुप्ता शहर का एक चिरपरिचित चेहरा है और अभी तक बैकुंठपुर के मंडल महामंत्री के रूप में काम कर चुके हैं इसके पहले युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं वर्तमान विधायक श्रीमती रेणुका सिंह से इनके क¸रीबी संबंध हैं और कार्यकुशलता है में भी किसी से पीछे नहीं है। लंबे सांगठनिक अनुभव का लाभ भी इन्हें मिल सकता है। इस बार यदि पटना मंडल को मौक¸ा मिला तो सत्यम साहू की दावेदारी सबसे ज़्यादा मज़बूत होगी। सत्यम वर्तमान में मंडल महामंत्री है और इससे पहले युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं इन्होंने जनपद सदस्य में चुनाव लड़ा था किन्तु उसमें सफलता नहीं पाई थी, इनके प्रचार में स्वयं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी स्वयं करने पहुँचे थे। महामंत्री बन जाने के बाद इनकी दावेदारी और मज़बूत हो जाती है। सत्यम को पटना क्षेत्र से एक दमदार चेहरे के तौर पर जाना जाता है। वर्तमान समय में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रखर गुप्ता भी इस दौड़ में आगे दिखाई दे रहे हैं। विधायक भैयालाल राजवाड़े के साथ साथ भाजपा नेता शैलू शिवहरे करीबी माने जाते हैं। शहरी युवाओं के बीच अच्छी खासी पकड़ के लिए जाने जाते हैं विद्यार्थी परिषद के नेता के रूप में कॉलेज चुनाव भी लड़ चुके है। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा के लिए प्रखर गुप्ता एक मजबूत दावेदार बन कर उभरे हैं। इसके अलावा कमलेश रजवाड़े योग्य युवा उम्मीदवार हो सकते है, कमलेश रजवाड़े समाज के बड़े नेता रविशंकर रजवाड़े के पुत्र हैं राजवाड़े समाज के नेताओं के बीच अच्छी खासी पकड़ रखते हैं। वर्तमान में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। पारिवारिक रूप से सक्षम राजवाड़े समाज के युवा चेहरे की दावेदारी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। कुणाल जायसवाल पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के पुत्र हैं युवा मोर्चा में महामंत्री के तौर पर काम कर चुके है युवाओं के बीच अपने खास तेवर के कारण जाने जाते हैं। जनपद पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं इस कारण इनकी दावेदारी कमजोर हुई है लेकिन चर्चित युवा चेहरा होने के कारण ये भी युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं। भाजपा में योग्य युवाओं की कमी नहीं है लेकिन जरूरत है उनको पहचान कर संगठन में सक्रिय भागीदारी देने की। ऐसे समय में भाजपा का यह युवा विंग जो पिछले कार्यकाल से बहुत विवादित रहा है और कई गुटों में बटा हुआ है उसे एकजुट करने की बड़ी चुनौती वर्तमान जिलाध्यक्ष के सामने खड़ी है। देखना मजेदार होगा कि पार्टी में योग्यता का सम्मान करते हुए सही व्यक्ति का चयन किया जाएगा या पुरानी परंपरा जारी रहेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur