
कोरिया,11 जून 2025 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 9 जून से 21 जून तक देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित रहेंगा। संकल्प से सिद्धि देश व्यापी कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिरियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल स्तर पर प्रारंभ किया गया। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पटना मंडल की बैठक में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम, वार्ड, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर चौपाल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्हांेने कहा कि,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत का तकदीर और तस्वीर बदल रहा है, देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, मंडल रामलखन यादव, नगर पंचायत गायत्री सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री सचिदानंद द्विवेदी,सत्यम साहू, योगेन्द्र मिश्रा, अहिबरन सिंह, मीरा सोनी, राजेन्द्र सोनी, प्रेमनारायण तर्कीहार, रूपचंद गुप्ता, राजेश सोनी, विष्णु साहू, अनिल जायसावल, ममता कुशवाहा,चन्द्रकली राजवाड़े, ललिता यादव सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत सोनहत मंडल की बैठक संपन्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत सोनहत मंडल की बैठक राजवाड़े समाज भवन मे संपन्न हुआ। बैठक मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के पहुंचाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, युवा नेता शारदा गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, मंडल महामंत्री मनोज साहू, सुरेश राजवाड़े, वरिष्ठ नेता सुभाष जायसवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल, जनपद सदस्य आलेश्वरी गौतम, राज कुमारी राजवाड़े, युवा मोर्चा जिला मंत्री रमेश तिवारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम मे देवेन्द्र सिंह, सुचित्रा पाल, विक्की सारथी, भीम राजवाड़े, लक्ष्मी राजवाड़े, राकेश राजवाड़े, सुशीला राजवाड़े, अनिल जायसवाल, मैन प्रताप सिंह, धनेश्वर सिंह, मुकेश राजवाड़े, भजन राजवाड़े, राज कुमार राजवाड़े, अनुज राजवाड़े, अरविन्द राजवाड़े, राम कुशल राजवाड़े, नन्दलाल, भानू पैकरा, सोनू प्रजापति, कृष्णा साहू, संजय मानिकपुरी, बालकृष्ण देवांगन, मोनी नाविक, उदेश्वर, वीरेन्द्र, अनिल गौतम सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
संकल्प से सिद्धि के संकल्प को मजबूत करने का संदेश पहुंचाने रणनीति तय
भारतीय जनता पार्टी सलका मंडल के ग्राम सारा में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के मंडल प्रभारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह एवं मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद रेखा वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह,मंडल उपाध्यक्ष शिव प्रसाद राजवाड़े,पूर्व महामंत्री राम सुंदर राजवाड़े , मंडल महामंत्री राम संकर सिंह , मंडल मंत्री हंस लाल कुर्रे, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार राजवाड़े, रामनारायण सोनवानी,कृष्ण कुमार, मनीषा देवांगन, अशोक साहू, पंकज साहू, केवला, रामनाथ राजवाड़े सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित थे। इस आयोजन के माध्यम से संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की भावना को जागृत करने, तथा प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।