अम्बिकापुर @ हिंदू साम्राज्य दिवस पर शिवाजी महाराज के प्रतिमा के सामने प्रज्ज्वलित किए गए 100 दीप

Share


  • अम्बिकापुर,10जून 2025 (घटती-घटना)। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक 1674 को हुआ था जिसे हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर 9 जून तिथि ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को नव जागरूक सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर अंबिकापुर की गरिमामय उपस्थिति में सायंकाल को सम्पन्न हुआ एवं इस उत्सव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अम्बिकापुर नगर के विभिन्न शाखाओं में शिवाजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई है एवं उस बात का स्मरण किया गया। जिसमें शिवाजी महाराज ने कहा था कि” यह राज्य शिवाजी का नहीं धर्म का है” और मैं आज हिंदू साम्राज्य दिवस की स्थापना करता हूं। शाम को भव्य आतिशबाजी एवं बौद्धिक परिचर्चा का कार्यक्रम नव जागरुक सेवा समिति द्वारा छत्रपति शिवाजी चौक, गुदरी बाज़ार में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष किया गया। मंच पर कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. व्हीके वर्मा, सेवा निवृत प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय अम्बिकापुर, अशोक सिंह नगर संघ चालक अंबिकापुर एवं मुख्य वक्ता कृष्ण त्रिपाठी विभाग बौद्धिक प्रमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मंचासीन अतिथी एवं नव जागरूक सेवा समिति के सदस्यों द्वारा शिवाजी महाराज की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शतादी वर्ष होने के कारण 100 दीपक जलाए गए। कार्यक्रम के स्वागत उदबोधन रिंकू वर्मा द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम के साथ-साथ नव जागरूक सेवा समिति के रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता कृष्ण त्रिपाठी ने शिवाजी महाराज के जीवनी पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन नव जागरुक सेवा समिति के शैलेश सिंह पार्षद द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जयेश वर्मा द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, नगर निगम महापौर मंजुषा भगत, निलेश सिंह, मधु सूदन शुक्ला , निश्चल प्रताप सिंह, जयेश वर्मा, पूर्व पार्षद विकास वर्मा, पार्षद शैलेश कुमार सिंह शैलू, रवि सिंह , अभय दीप सिंह, प्रदीप गुप्ता , सचिन वर्मा मनोज कंसारी, शैलेंद्र वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, किशोर सिंह, अरुणेंद्र प्रताप सिंह बघेल, माधवेंद्र सिंह यशराज सिंह, आदित्य गुप्ता अजय शर्मा, निलेश गुप्ता, निशांत वर्मा, हनि राय, बबलू नामदेव सहित अन्य शामिल रहे।

Share

Check Also

लेख @ आयुष्मान भारत या असहाय भारत: निजी अस्पतालों में योजना की लूट और लाचारी

Share आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीबों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज देना है, परंतु …

Leave a Reply