सोनहत,05 जून 2025 (घटती-घटना)। ये दिन सिफऱ् सरकारों या बड़े संगठनों के लिए नहीं है। ये मेरे और आपके जैसे आम लोगों के लिए भी है। ये हमें सोचने पर मजबूर करता है कि हम अपने आसपास की पर्यावरण को कैसे रखना हैं,एचडीएफसी परिवर्तन एवं वाटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट एफडीपी परियोजना अतंर्गत आज 5 जून को ग्राम सुन्दरपुर में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विश्व पर्यावरण दिवस हमें ये भी सोचने पर मजबूर करता है कि हम अपनी धरती को अपने बच्चों के लिए कैसी छोड़कर जाएंगे। क्या हम उन्हें गंदी नदियाँ,प्रदूषित हवा छोड़ के जाएंगे,साल 2025 के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं है। यह थीम बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने पर आधारित है। आज के समय जहां एक तरफ प्लास्टिक ने हमारे जीवन को काफी आसान बनाया है। वहीं दूसरी तरफ प्लास्टिक आज के समय धरती के लिए एक बड़ी चुनौती भी बन गया है। सस्ता और टिकाऊ होने की वजह से प्लास्टिक का उपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। इस कारण हर साल लाखों टन का प्लास्टिक कचरा पैदा होता है,जो कि पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाने का काम करता है। प्लास्टिक कचरा नदियां,समुद्र, वायु हर जगह पर फैल चुका है। इस कारण प्लास्टिक कचरे को वैश्विक आपदा की संज्ञा देना गलत नहीं होगा। ऐसे में इस साल विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्लास्टिक के बढ़ते संकट को समझना और उसका समाधान करने की दिशा में ठोस कदम उठाना जरूरी हो गया है। हमारी धरती, जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। पूरी दुनिया आधुनिकता की ओर बढ़ रही हैं। दुनियाभर में हर दिन ऐसी चीजों का इस्तेमाल बढ़ रहा है जिससे पर्यावरण खतरे में हैं। यह एक वैश्विक संदेश देता है कि अब वह समय आ गया है जब मनुष्य और प्रकृति के बीच खोए हुए सन्तुलन को फिर से स्थापित किया जाना चाहिए। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम है विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत। हर साल कई मिलियन टन प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है,जिसका बहुत छोटा हिस्सा ही रिसाइकिल हो पाता है। साथ ही, प्लास्टिक को डिग्रेड नहीं होता है, यानी वह डिकंपोज होकर धरती में नहीं मिलता। इसलिए प्लास्टिक पॉल्यूशन तेजी से बढ़ रहा है। पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में सुन्दरपुर सरपंच श्री द्वारिका सिंह मरकाम ने कहा कि वाटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट ग्राम में भूमि एवं जल संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि को लेकर उल्लेखनीय कार्य कर रही है,कृषि विभाग से श्री रोहित सर ने कहा कि पौधे लगाना और उसको बचना हमारी जिम्मेदारी है, कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष/सचिव और साथ कृषि विश्वविद्यालय बैकुंठपुर से असिस्टेंट प्रोफेसर श्री उत्तर बारीक सर भी उपस्थित रहे,कार्यक्रम में वाटर संस्था से विनायक शर्मा साथ ही संस्था के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
