-राजन पाण्डेय-
सोनहत 28 मई 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी मंडल सोनहत मे देश के इतिहास की महान महिला शासिका पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में एक प्रेरणास्पद संगोष्ठी का आयोजन किया. तथा उपस्थित माताओ एवँ बहनों का श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए मण्डल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके ऐतिहासिक योगदान को आज के भारत के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने अहिल्याबाई के शासन में सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और धर्म व संस्कृति के संरक्षण को उनकी प्रशासनिक दूरदर्शिता का अद्वितीय उदाहरण बताया है। सुभाष जायसवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से आज की पीढ़ी को अवगत कराना है, जिससे वे भारतीय संस्कृति की उस गौरवशाली परंपरा को जान सकें। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व महामंत्री मनोज साहू ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने 18वीं शताब्दी में ऐसे समय में शासन संभाला जब समाज में महिलाओं की भूमिका सीमित मानी जाती थी, फिर भी उन्होंने अपने विवेक, साहस, न्यायप्रियता और दूर दृष्टि से मालवा राज्य को समृद्ध और सुरक्षित बनाया है। मनोज ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शासिका नहीं थीं, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक आत्मा की वाहक थीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे महान ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की स्मृति को जीवंत रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आयोजन की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल प्रेरणा देते हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को जागृत भी करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोंनपाकर, मंडल महामंत्री सुरेश राजवाडे, जनपद सदस्य आलेस्वरी गौतम, सुभाष जायसवाल, रमेश तिवारी, चिराग तिवारी, दिलीप राजवाडे, दीपक जायसवाल, भीम राजवाडे, रामभजन राजवाडे, भोला यादव, विक्की सारथी, सुशीला राजवाडे, लष्मी राजवाडे, अमरसाय सेलार, संजय राजवाडे, बाल कृष्णा संत राजवाडे, शुभसरण, शुभनारायन, अनिल गौतम श्यामसुंदर, रामप्रसाद, फलेंद्र राजवाडे, सुरेश पेंटर कृष्ण कुमार एवम अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur