Breaking News

कोरिया/पटना@रोज घर में सफाई के लिए झाड़ू उठाने वाली महिलाओं ने देवी अहिल्याबाई जयंती पर मंदिर की सफाई के लिए उठाया झाड़ू

Share

देवी अहिल्या बाईं जयंती पर मंदिरों में जागृति महिला मंडल ने किया सफाई
कोरिया/पटना,26 मई 2025 (घटती-घटना)। घरों के साफ-सफाई में महिलाओं का विशेष योगदान रहता है घरों के साफ-सफाई के लिए वह हमेशा ही झाड़ू उठाये रखते हैं पर इस बार उन्होंने देवी अहिल्याबाई जयंती पर मंदिर की साफ सफाई के लिए झाड़ू उठाया और झाड़ू उठाकर मंदिर की साफ सफाई की,देवी अहिल्याबाई होल्कर के जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के उपस्थिति में जागृति महिला मंडल पटना ने अपने पूरे टीम के साथ देवी अहिल्या बाई के द्वारा किये कार्यो को याद करते हुये उनके बताये पथ का अनुसरण करने की बात कही। जागृति महिला मंडल ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के छाया चित्र धूप दीप एवं माल्यार्पण कर दक्षिणमुखी हनुमान मंदीर तथा दुर्गा मंदीर परिसर में साफ-सफाई कर रानी अहिल्या बाई के आदर्श को याद किया। ज्ञात हो कि रविवार को रानी अहिल्या बाई होल्कर जी की 300 जयंती पर नगर में कई जगहों पर विभिन्न आयोजन करते हुये उनके द्वारा किये गये कार्य को समाज को सीख लेते हुये उनके बताये मार्ग पर चलने हेतू प्रेरित किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने महिला संगठन को देवी अहिल्या बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुये बताया कि देवी अहिल्या बाई उन समय में हमारे समाज के प्रति सोचने वाली पहली महिला रही जब हमारे पूर्वजों के पास इतने संसाधन मौजूद नहीं रहे। समाज में अशिक्षा व्याप्त था। गरीबी-भूखमरी चारो ओर व्याप्त थी तब एक एक महिला ने अपने कुशल नेतृत्व में अपने विवेक से पूरे समाज में जनहित के दिशा में कार्य किया और उनके इस कार्य को हम आज भी मानते है और उनके साहस और बताये हुये मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे। जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सोनी ने बताया कि देवी अहिल्या बाई जनकल्याणकारी कार्य के प्रति समर्पित रही यह एक विरांगना, सैन्य रणनीतिकार, धार्मिक एवं नैतिक आचरण, महिला सशक्ति करण की समर्थक थी। उन्होंने अपने समय में पूरे भारत में 300 से अधिक मंदिरों और अन्य धार्मिक संस्थानों का निर्माण और जीणर्णोधार करवाया। इनमें काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर प्रमुख हैं। सामाजिक सुधार रूप में स्कूलों और अस्पतालों की स्थापना की। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ। जागृति महिला मंडल की पूरी टीम के साथ नगर के पार्षदों ने कार्यक्रम में हिस्स लिया जिनमे प्रमुख रूप से वंदना शर्मा, ऊषा धनोरिया,पुष्पा सिंह,पार्षद रेखा वर्मा,ज्योति देवांगन,प्रमिला सिंह की उपस्थिति रही।
कौन है देवी अहिल्या बाई होल्कर
देवी अहिल्याबाई होल्कर एक प्रसिद्ध मराठा शासिका थीं,जिनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर हुआ था। वे मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी और सूबेदार मल्हारराव होल्कर के पुत्र खण्डेराव की धर्मपत्नी थीं। इनकी मृत्यु 13 अगस्त 1795 को हुआ था। ये जनहित, लोक कल्याणकारी कार्यों के लिए जानी जाती हैं, मंदिरों का निर्माण जैसे कई जनहित मुद्दों पर इनकी मिशाल के तौर पर नाम लिया जाता है। इनके इस कार्य के लिये इन्हें पुण्यश्लोक की उपाधि से सम्मानित भी किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply