बिलासपुर@नगरीय निकायों में पर्याप्त अमलेका अभाव जल्द होगा दूरःअरुण साव

Share


बिलासपुर,17 मई 2025 (ए)।
नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने घोषणा की है कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में लंबित पदोन्नति और नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,जिससे विभाग में पर्याप्त अमले के अभाव को दूर किया जा सकेगा। वे बिलासपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए यह बात कही।
उप मुख्यमंत्री साव ने इस अवसर पर कहा कि,विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता अनुकंपा नियुक्ति,दूसरी पदोन्नति,और तीसरी नई नियुक्तियां व भर्ती की रही। उन्होंने बताया कि,मेरे विभाग के सभी कार्य को प्राथमिकता में लेकर पूरा किया है। लंबित मामलों का समाधान किया है। लोक निर्माण विभाग में सारे पदोन्नति के कार्य पूर्ण हो गए हैं। मेरा मानना है कि पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए।
साव ने बताया कि वर्तमान में नगरीय निकाय में सभी पदोन्नति की कार्यवाही चल रही है। भर्ती की प्रकिया भी प्रारंभ की है। पी डब्लू डी और पी एच ई में भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पर्याप्त अमले का अभाव होगा तो काम नहीं होगा।साव ने कहा कि लंबे समय से नगरीय निकाय का वर्गीकरण नहीं हुआ है। इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सेटअप के पुनर्निधारण के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे बदलाव की कोशिश की है,जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिला है। सुबह फील्ड में निकलने से विभाग को तो लाभ हुआ है,साथ ही अधिकारियों को व्यक्तिगत लाभ हुआ है। इससे नगर चलाने में बहुत मदद मिली होगी।
उप मुख्यमंत्री साव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को याद दिलाया कि वे अपनी मेहनत और योग्यता से क्कस्ष्ट के माध्यम से चुने जाते हैं,इसलिए उनके पास अपने नगरों में काम करके दिखाने और जनता का आशीर्वाद पाने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि आप अपने काम से उस नगर में जाने जाएंगे। उन्होंने संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश गुप्ता,उपाध्यक्ष पूजा पिल्लई,कोषाध्यक्ष श्री खजांची कुमार,सचिव सुशील, सह सचिव सूर्यकांत श्रीवास्तव को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नया नेतृत्व विभाग के लक्ष्यों को पूरा करने में सहायक होगा। इस अवसर पर संयुक्त संचालक रायपुर लोकेश्वर साहू, राकेश जायसवाल, मिथलेश अवस्थी,संघ नवनिर्वाचित पदा धिकारी एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@युवाओं और किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में होगी नई पहल

Share तेलघानी उद्योग युवाओं और किसानों के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगाःजितेन्द्र साहू अंबिकापुर,19 मई …

Leave a Reply