Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में सी.आर.पी.एफ .के कुत्ते रोलो की गई जान

Share


31 नक्सली कहां छुपे हैं बताया था, मरणोपरांत प्रशस्ति पदक से सम्मानित
रायपुर,16 मई 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ पर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। ये नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान था। इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ .) के कुत्ते ‘रोलो’ की भी जान चली गई है। अभियान के दौरान रोलो पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था,जिसमें वो गंभीर घायल हो गया था।
फ ोर्स डोग रोलो डेट मधुमक्खियों ने मारे 200 से ज्यादा डंक
दरअसल,नक्सलियों ने हर जगह पर आई.ई.डी. लगा रखी थी। इनका पता लगाने के लिए रोलो को तैनात किया गया था। इसी दौरान मधुमक्खियों के एक विशाल झुंड ने अचानक रोलो पर हमला कर दिया गया। फ ोर्स डोग रोलो डेट जवानों ने रोलो को बचाने का पूरा प्रयास किया और उसे एक पॉलीथीन शीट से ढक दिया गया। इस प्रयास में कई जवान भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए।मधुमक्खियों ने करीब 200 जगहों पर काटा।
रोलो को पूरे सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
सी.आर.पी.एफ . की 228वीं बटालियन में रोलो को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सी.आर.पी.एफ . ने रोलो को मरणोपरांत प्रशस्ति पदक से सम्मानित किया है। रोलो का जन्म 5 अप्रैल,2023 को हुआ था। उसे कर्नाटक के तरालू में कैनाइन प्रशिक्षण केंद्र में इंफैंट्री पेट्रोलिंग,विस्फोटक का पता लगाने और आक्रमण में प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद पिछले साल ही रोलो को नक्सल विरोधी अभियान में शामिल किया गया था।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply