नई दिल्ली,11 मई 2025 (ए)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बिगड़ती स्थिति के मद्देनज़र, मानवतावादी और जनजातीय कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी संगठन एचआरडीएस इंडिया (मुख्यालयःनई दिल्ली) ने एक राष्ट्रव्यापी निर्देश जारी किया है, जिसमें संगठन ने अपने संपूर्ण कार्यबल को सक्रिय करने और प्रभावित समुदायों को हरसंभव सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है। संगठन के सचिव श्री अजिकृष्णन ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियाँ तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए, उन्हें 12 मई, 2025 तक अपने-अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। कर्मचारियों को अपने केंद्र प्रमुखों से समन्वय करने और भारत सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।
