Breaking News

रायपुर@ सीएम साय ने दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को दिया कंधा और श्रद्धांजलि दी

Share

रायपुर ,24 अप्रैल 2025 (ए)। सीएम विष्णुदेव साय ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय मिरानिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और अंतिम यात्रा में कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। राज्यपाल डेका आज सुबह मिरानिया के घर पहंचें और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनकी सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया
कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। आतंकी हमले को लेकर शहर में आक्रोश है। सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपका दिए हैं, आतंकियों की तस्वीरें लगा दी हैं, उसके ऊपर से लोग गुजर रहे हैं, थूक रहे हैं, गाली दे रहे हैं। अंतिम यात्रा निकलने से पहले कारोबारी की पत्नी नेहा बेहोश हो गईं थी, उन्हें परिजन घर के अंदर लेकर गए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुंबई दौरा रद्द
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिनों का मुंबई दौरा बीच में छोड़कर आज सुबह रायपुर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के श्री दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अपना मुंबई दौरा रद्द किया है। साय आज सुबह रायपुर आने के बाद मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने मारवाड़ी श्मशान घाट पहुचें। मुख्यमंत्री साय कल 23 अप्रैल को मुंबई में निवेशकों को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति और निवेश आकर्षित करने मुंबई गए थे। उनका आज 24 अप्रैल को भी निवेशकों के साथ बैठक और मुलाकात का कार्यक्रम था। इसी दौरान कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के व्यावसायी दिनेश मिरानिया की आज अंत्येष्टि की सूचना पर वापस रायपुर आ गए।
यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है दिनेश मिरानिया की शोक सभा में बीजेपी नेता कर रहे हंसी-ठिठोली,कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी। सीएम साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने शव को कंधा दिया। आतंकी हमले को लेकर शहर में आक्रोश है। सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपका दिए हैं,आतंकियों की तस्वीरें लगा दी हैं,उसके ऊपर से लोग गुजर रहे हैं,थूक रहे हैं,गाली दे रहे हैं। यात्रा में राज्यपाल रामेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के साथ-साथ कई मंत्रियों और नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मिरानिया की पत्नी नेहा भावुक होकर बेहोश हो गईं। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा नेताओं की हंसी-ठिठोली का वीडियो जारी कर जमकर निशाना साधा है।
कांग्रेस ने वीडियो वायरल कर कहा…देखिए भाजपा का संस्कार
अंतिम संस्कार के इसी कार्यक्रम के दौरान का एक वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल किया और भाजपा के संस्कार पर सवाल उठाया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विभिन्न सोशल माध्यमों में वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, बेशर्मी की पराकाष्ठा पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए स्व. दिनेश मीरानिया की शोक सभा में भाजपाई हंसी-ठिठोली कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,आरएसएस के मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, गृह मंत्री विजय शर्मा समेत सरकार के प्रमुख चेहरे मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा,कारोबारी दिनेश मिरानिया के सम्मान में सड़क या चौराहे का नाम रखा जाएगा…

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया की भी दुखद मृत्यु हो गई। आतंकियों ने उनके सिर पर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद खबर ने रायपुर में शोक की लहर दौड़ा दी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई नेताओं और अधिकारियों ने दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम साय ने घोषणा की कि दिनेश मिरानिया के सम्मान में रायपुर में एक सड़क या चौराहे का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। सीएम ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस घोषणा पर दिनेश के परिजनों ने सरकार का आभार जताया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ पीएम सूर्य घर योजना से ओमप्रकाश उपाध्याय को मिली ऊर्जा स्वतंत्रता

Share सूरजपुर,28 जून 2025 (घटती-घटना)। भारत सरकार द्वारा 29 फरवरी 2024 को शुरू की गई …

Leave a Reply