Breaking News

कोरबा,@बालको ने बड़ा खाना कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मचारियों को किया सम्मानित

Share

कोरबा,30 मार्च 2025 (घटती-घटना)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सुरक्षा कर्मचारियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में 400 से ज्यादा लोग एकत्रित हुए। सीईओ ने आपाकालिन परिस्थितियों से निपटने में सुरक्षा कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए उनको सम्मानित किया। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बड़ा खाना का आयोजन सुरक्षा टीम की एकता और ताकत का उत्सव है। यह आयोजन उनके अटूट समर्पण और हमेशा मुस्तैद डटे रहने के प्रति सम्मान प्रकट करता है। इस अवसर पर सुरक्षा और अग्निशमन कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान, सदैव तत्पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस प्रोत्साहन से सुरक्षा और सतर्कता की संस्कृति को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रांसजेंडर महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। कलाकारों के मनमोहक नृत्य ने सभी का दिल जीता। साथ ही नाटक के माध्यम से सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया गया। कार्यक्रम एवं सुरक्षा कर्मचारियों की सराहना करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि यह आयोजन सभी लोगों के सामूहिक प्रयास और सहयोग को दर्शाता है। हम एक औद्योगिक संगठन के रूप में समुदाय की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तकनीकी प्रगति के महत्व पर जोर दिया। सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सिर्फ नियमों का पालन करना नहीं है बल्कि यह हमारे कार्य करने के तरीके में समाहित है। कंपनी अपने संयंत्र के साथ-साथ समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply