रायपुर,@बीजापुर व कांकेर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, ३० नक्सलियों को किया ढेर

Share


भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बराम इलाके में सर्चिग अभियान जारी
रायपुर,20 मार्च 2025। छाीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बस्तर संभाग में सुबह से चल रही मुठभेड़ में जवानों ने अबतक कुल 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इसकी पुष्टि आईजी पी सुंदरराज ने की है। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई में अब तक 26 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया। वहीं कांकेर मुठभेड़ में अब तक कुल 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल,दोनों ही इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है। छाीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम निकली थी। इस दौरान गंगालूर थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 7 बजे नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। दोनों ओर से हुई भीषण फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से अब तक 30 नक्सलियों के शव बरामद किया है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में राइफल,विस्फोटक सामग्री और अन्य हथियार जत भी किए गए हैं। फिलहाल, सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि जंगल में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं। सुरक्षाबलों की इस बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई दी है।
अमित शाह, सीएम साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जवानों को दी बधाई

सुरक्षाबलों की इस बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छाीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए। मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आ बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।
मुख्यमंत्री साय बोले- मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा
नक्सल मुठभेड़ मामले में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जवानों को बस्तर में बड़ी सफलता मिली। दो मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए हैं। जवानों के साहस को नमन करते हैं। सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। बस्तर की खूबसूरती को लोग जल्द देख पाएंगे,अब ज्यादा समय नहीं लगेगा. मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा। गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प पूरा होगा। बस्तर स्वर्ग है,जहां देश-दुनिया के लोग जा पाएंगे। प्रदेश में डबल इंजन सरकार के होने का फायदा हो रहा है। समन्वय के साथ नक्सलियों से लड़ पा रहे हैं।
जवानों के साहस को सलामः विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छाीसगढ़ में शांति और विकास की राह में बाधा बनने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। कांकेर और बीजापुर-दंतेवाड़ा की इन मुठभेड़ों में हमारे बहादुर जवानों ने जो पराक्रम दिखाया है,वह अद्वितीय है। सभी जवानों के साहस को सलाम करता हूं। शहीद जवान को शत-शत नमन।


Share

Check Also

अंबिकापुर@गणपति स्थापना समिति:जागृति नव युवक मंडल ने जीता प्रथम पुरस्कार

Share अंबिकापुर,14 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति,अंबिकापुर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह …

Leave a Reply