Breaking News

बैकुण्ठपुर,@क्या विधानसभा चुनाव 2028 के लिए कांग्रेस की नई टीम की यही होगी असल तस्वीर?

Share

-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर,05 मार्च 2025 (घटती-घटना)। कोरिया जिले में सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का भी चुनाव संपन्न हो गया। अध्यक्ष जहां कांग्रेस ने अपना बनाया वहीं बहुमत के बावजूद उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने खासकर पूर्व विधायक ने यही ठान कर रखा था कि वह भाजपा का बन जाए यह बात सूत्रों के हवाले से सुनने में आ रही है। पूर्व विधायक अपने खेमे से उपाध्यक्ष की तलाश में थीं और जब उन्हें यह पूर्ण आभास हो गया की उनके खेमे से उपाध्यक्ष नहीं बनने वाला तो उन्होंने उपाध्यक्ष पद को भाजपा खेमे में जाने दिया ऐसा सूत्रों का दावा है।
अध्यक्ष पद पर निर्वाचन उपरांत कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य नए अध्यक्ष का राजीव भवन में स्वागत सम्मान जब किया गया तब एक तस्वीर भी सामने आई जिसमें पूर्व विधायक के साथ कांग्रेस के कुछ लोग जिलाध्यक्ष सहित साथ ही भाजपा से निष्कासित विपिन बिहारी जायसवाल नजर आए और माना जा रहा है कि कांग्रेस की यह नई टीम है और जो पूर्व विधायक की टीम है। वैसे जो तस्वीर जनपद अध्यक्ष निर्वाचन पश्चात सामने आई है राजीव भवन की उसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता नदारत हैं और उसमें शामिल लोग पूर्व विधायक के ही खास समर्थक हैं और अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या पूर्व विधायक ने 2028 विधानसभा चुनाव के लिए यह नई टीम बना ली है। वैसे 2028 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है उससे पहले नगर पालिकाओं का जिले में चुनाव होना है जिसमे दो नगरपालिकाएं शामिल होंगी और क्या उस चुनाव में कांग्रेस इसी टीम के भरोसे चुनाव लड़ेगी यह भी सवाल है। वैसे तस्वीर देखकर लगता तो यही है कि पूर्व विधायक ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और वह अब नई टीम के साथ ही नजर आयेंगी। वैसे बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक इस बार यह तय कर चुकी थीं कि पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को वह पुनः उपाध्यक्ष नहीं बनने देंगी और यह भांपकर ही पूर्व उपाध्यक्ष ने खुद को चुनाव से उपाध्यक्ष के दूर कर लिया था और पूर्व घोषणा कर दी थी। वैसे पूर्व उपाध्यक्ष इस बार टिकने वाली भी नहीं थीं।
कांग्रेस को विधानसभा 2028 में भी करना पड़ सकता है हार का सामना?
कोरिया कांग्रेस या कहें बैकुंठपुर कांग्रेस की यह नई तस्वीर जो जनपद अध्यक्ष चुनाव जीतने के बाद की खुशी वाली तस्वीर है जो राजीव भवन की तस्वीर है यह बतलाती है कि वर्ष 2028 के चुनाव में भी कांग्रेस जितने वाली नहीं है। कांग्रेस की गुटबाजी वरिष्ठ कांग्रेसियों की अनदेखी और उन्हें नजअंदाज करने का तरीका बिल्कुल वही नजर आया जो साा के दौरान था। बड़ी खुशी भी कुछ लोगों ने मिलकर मना ली और बड़े नेताओं का इंतजार भी नहीं किया। ऐसे में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी लगता नहीं है, वैसे तस्वीर की टीम पूर्व विधायक की स्थाई रहने वाली टीम है यह भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि क्षण क्षण नाराज होने वाली पूर्व विधायक इस टीम को भी स्थाई रख पाएंगी लगता नहीं है।
कांग्रेस से बहुत बड़ा गुट,जो वरिष्ठों सहित कर्मठ कार्यकर्ताओं का होगा,अगले विधानसभा में होगा दूर
हालिया तस्वीर यह बतलाती है कि कांग्रेस से बहुत बड़ा गुट जो वरिष्ठ कांग्रेसियों सहित कर्मठ कार्यकर्ताओं का होगा वह दूर होगा जो अगले विधानसभा में देखने को मिलेगा। कांग्रेस की अंदरूनी प्रतिस्पर्धा कांग्रेस को ले डूबने तैयार है वहीं पूर्व विधायक उस गुटबाजी को प्रतिस्पर्धा को लगातार हवा देने का काम करती जा रही हैं। महत्व अपना घटता देखकर यह निर्णय लेंगे पार्टी के लोग यह माना जा रहा है।
जिला व जनपद चुनाव हारने व हरवाने का कसर निकलेगा विधानसभा में
जिला जनपद और नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की हार का बदला अब विधानसभा चुनाव में लेंगे लोग पार्टी के यह तय नजर आ रहा है। कुल मिलाकर पार्टी बड़ी मुसीबत में होगी अगले विधानसभा चुनाव में।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply